Home » Blog » छत्तीसगढ़ में कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी पुलिस गाड़ी, SI की मौत, एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ में कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी पुलिस गाड़ी, SI की मौत, एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News@ कोरबा. छत्तीसगढ़ में पुलिस की गाड़ी पलटने से एक SI की मौत हो गई। वहीं एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना शनिवार सुबह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की है। जहां पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में पुलिस की गाड़ी पलट गई। इस हादसे में SI विलायत हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि कोरबा पुलिस की एक टीम UP से छत्तीसगढ़ लौट रही थी। तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौरेला थाना के खाता गांव के पास यह हादसा हुआ है। कोरबा जिले की पाली पुलिस मृत SI के नेतृत्व में टीम किसी मामले में उत्तर प्रदेश छानबीन के लिए गई थी। वहीं से टीम लौट रही थी। तभी शनिवार सुबह 6 बजे सड़क पर एक कुत्ते को बचाने के चलते पुलिस वाहन अनियंत्रित हो गया। गाड़ी सड़क पर घसीटते हुए पलट गई। जिससे एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई वहीं एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल है।

SI रोहित डहरिया ने बताया कि मृतक SI के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल आरक्षक को उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का उपचार जिले में ही कराया जा रहा है।

You may also like