Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » जुआ खेलते पटवारी, क्लर्क और नगर सैनिक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश से मच गया हड़कंप

जुआ खेलते पटवारी, क्लर्क और नगर सैनिक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश से मच गया हड़कंप

by cgprimenews.com
0 comments

रायपुर. CG Prime News. गरियाबंद में पुलिस ने सोमवार को जुआ खेलते पटवारी, क्लर्क और नगर सैनिक समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पकड़े गए आरोपियों को एक टीचर ही अपने घर के बाहर दांव लगवा रहा था। पुलिस ने मौके से 1.20 लाख रुपए से ज्यादा समेत अन्य सामान और वाहन बरामद किया है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर छापेमार कार्रवाई की जिसके बाद हड़कंप मच गया।

ये आरोपी पकड़े गए
पुलिस ने शिक्षक किरण खलखो समेत गादीकोट निवासी धामन यादव, मस्जिदपारा निवासी इंद्रपाल सेन, संतोषी नगर निवासी जितेंद्र सेन, नहरगांव निवासी धर्मेंद्र पारसकर और चरौदा भिलाई निवासी राजेश साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1,20,200 रुपये, 8 मोबाइल, एक स्कार्पियो, तीन बाइक बरामद की है।

You may also like

Leave a Comment