जैतखाम में झंडा लगाने के विवाद में बदमाश की पीट-पीटकर हत्या, एक ही परिवार के 6 आरोपी गिरफ्तार

जैतखाम में झंडा लगाने के विवाद में बदमाश की पीट-पीटकर हत्या, एक ही परिवार के 6 आरोपी गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग हिस्ट्रीशीटर बदमाश लेखराम कोठारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जैतखाम में झंडा लगाने को लेकर शुरू हुए पुराने विवाद के चलते रविवार की रात लिस्टेड बदमाश को एक ही परिवार के 6 लोगों ने मिलकर मार डाला। जबकि मृतक के परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए डंडे, ईंट, चाकू और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए हैं। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंद्रापारा इलाके का है।

पुराने विवाद में हत्या

12 जुलाई को रात्रि लगभग 21:30 बजे कुन्दरा पारा जैतखाम के पास पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी अक्षय कोठारी, उनके भाई लेखराम कोठारी, गोपा उर्फ सूर्यदेव कोठारी और चाचा बल्ला उर्फ रोशन कोठारी पर आरोपियों द्वारा एक राय होकर लाठी, डंडे, ईंट व चाकू से प्राणघातक हमला किया गया। हमले में गंभीर चोटें आने के कारण लेखराम कोठारी की मृत्यु हो गई। अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 0421/2026, धारा 103(1), 109(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

6 आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नए वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों को संकलित किया गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर घेराबंदी कर घटना में संलिप्त एक ही परिवार के सभी 6 आरोपियों को हिरासत में लिया। जिन्होंने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1. लक्ष्मी चेलक, पिता मेलाराम चेलक, उम्र 35 वर्ष, निवासी कुन्दरापारा पद्मनाभपुर।
2. आकाश चेलक, पिता रामचंद्र, उम्र 26 वर्ष, निवासी कुन्दरापारा पद्मनाभपुर।
3. सत्यम चेलक, पिता तारांदास, उम्र 33 वर्ष, निवासी कुन्दरापारा पद्मनाभपुर।
4. खेलू चेलक, पिता रामचंद्र, उम्र 32 वर्ष, निवासी कुन्दरापारा पद्मनाभपुर।
5. प्रकाश चेलक, पिता रामचरण, उम्र 29 वर्ष, निवासी कुन्दरापारा पद्मनाभपुर।
6. देवचंद चेलक, पिता मेलाराम चेलक, उम्र 34 वर्ष, निवासी कुन्दरापारा पद्मनाभपुर।

जप्त सामग्री

1)घटना में प्रयुक्त ईंट
2)घटना में प्रयुक्त डंडे
3)घटना में प्रयुक्त चाकू
4)अपराध के समय प्रयुक्त किए गए कपड़े

Related posts

छत्तीसगढ़ में खेत से घर लौट रही अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप

छत्तीसगढ़ में पांच नए मेडिकल कॉलेज को NMC की मंजूरी, 50-50 सीटों का MBBS सेटअप

 बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: BKTC के निलंबित पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार