दुर्ग में 15.737 किलो गांजा के साथ राजस्थान के 3 युवक गिरफ्तार, पढऩे की उम्र में तलाश रहे थे ग्राहक

दुर्ग में 15.737 किलो गांजा के साथ राजस्थान के 3 युवक गिरफ्तार, पुलगांव पुलिस की कार्रवाई

CG Prime News@दुर्ग. Ganja Smugglin in durg  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलगांव पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से कुल 15.737 किलोग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में गांजे की आपूर्ति और अन्य संभावित संपर्कों को लेकर जांच जारी है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

दुर्ग पुलिस के अनुसार, पुलगांव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति पिट्ठू बैग में गांजा लेकर पुराने पुल के पास पुलगांव नाला स्थित हनुमान मंदिर के बगल में बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके कब्जे से 15.737 किलोग्राम गांजा तथा तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए

राजस्थान के रहने वाले हैं तीनों आरोपी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कालू राम माहिया (19), अभिमन्यु सिंह (20) और रामानंद चौधरी (18 वर्ष 3 माह) के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, कालू राम माहिया और रामानंद चौधरी राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वहीं, अभिमन्यु सिंह राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 902/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) और 29 में प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। जब्त मादक पदार्थ और अन्य साक्ष्यों के संबंध में आगे की विवेचना की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

दुर्ग जिले के 40 मेडिकल फर्मों में खाद्य एवं औषधि विभाग का छापा, 4 दुकानों को नोटिस

राजनांदगांव से जमशेदपुर जा रही कार की ट्रक से टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

CGPSC SI Exam 2024: छत्तीसगढ़ में सूबेदार-SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा स्थगित