छत्तीसगढ़ में खेत से घर लौट रही अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप

छत्तीसगढ़ में खेत से घर लौट रही अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप

CG Prime News@बलरामपुर.Middle-aged woman gang-raped in Balrampur Chhattisgarh  छत्तीसगढ़ में शराब के नशे में धुत युवकों ने 48 साल की महिला से गैंगरेप किया है। घटना बलरामपुर जिले के रघुनानगर थाना क्षेत्र की है। 48 साल की पीडि़ता शनिवार शाम को खेत की जुताई का पैसा देकर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया। आरोप है कि वहां आरोपियों ने महिला का हाथ-पैर उसकी साड़ी से बांध दिए और उसके साथ गैंगरेप किया।

महिला के ऊपर पेशाब किया

आरोप है कि युवकों ने गैंगरेप के बाद महिला पर पेशाब कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के एक व्यक्ति ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने महिला खेत से को सुरक्षित बाहर निकाला।पीडि़त महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी उसी के गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

तुलसीदास साहू
चरकू साहू
राजकुमार खेरवार

महिला शनिवार शाम अकेले घर लौट रही थी

इस मामले में बलरामपुर के एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि महिला शनिवार शाम अकेले घर लौट रही थी। तभी तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

शराबियों का लगता है जमावड़ा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह यह घटना हुई, वहां अक्सर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है।

 

Related posts

नेपाल में फिर बड़ी बाढ़ का खतरा, चीन ने जारी की चेतावनी, 359 मौतें, 1,500 लोग लापता

Raksha Bandhan 2026: इस शुभ मुहूर्त में बांधे भाई की कलाई में राखी, नहीं रहेगा ग्रहण का असर

चीनी के दाम में 35% उछाल, Blinkit-Zepto पर खरीदारी की लिमिट तय