दुर्ग में रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने जा रहे युवक की हत्या

CG Prime News@दुर्ग. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की देर रात विवाद के बाद एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। चंडी मंदिर नयापारा रोड पर बिरयानी खाने जा रहे तीन दोस्तों का रास्ते में कुछ युवकों से गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ आप गया कि युवकों ने धन्ना चौधरी पर चाकू और पत्थर से हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार देव उर्फ धन्ना चौधरी रक्षाबंधन की रात अपने दो दोस्तों के साथ बिरयानी खाने जा रहा था। तीनों चंडी मंदिर नयापारा रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों से उनका सामना हुआ। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई।

चाकू और पत्थर से किया हमला

विवाद के दौरान धन्ना ने विरोध किया तो आरोपी उस पर हमला करने लगे। आरोपियों ने चाकू से वार करने के साथ ही पत्थर से भी हमला किया। गंभीर चोट लगने के बाद धन्ना सड़क पर गिर गया। अचानक हुए हमले से उसके दोनों दोस्त भी घबरा गए।

दोनों दोस्तों ने धन्ना को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों के हाथ में धारदार चाकू देखकर वे पीछे हट गए। कुछ देर बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और धन्ना घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा।

ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया

हमले के बाद दोनों दोस्तों ने घायल धन्ना को किसी तरह ई-रिक्शा से दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच की। दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस पूछताछ के बाद कोमल ढीमर और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है।

Related posts

भिलाई में दो भाइयों से मारपीट में हमला, रस्सी से बांधने का आरोप, 4 गिरफ्तार

दुर्ग में 15.737 किलो गांजा के साथ राजस्थान के 3 युवक गिरफ्तार, पढऩे की उम्र में तलाश रहे थे ग्राहक

दुर्ग जिले के 40 मेडिकल फर्मों में खाद्य एवं औषधि विभाग का छापा, 4 दुकानों को नोटिस