Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में 5 जून तक मानसून देगा दस्तक, दुर्ग जिले में प्री मानसून की बरसात से मौसम हुआ सुहाना

छत्तीसगढ़ में 5 जून तक मानसून देगा दस्तक, दुर्ग जिले में प्री मानसून की बरसात से मौसम हुआ सुहाना

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News@दुर्ग. केरल में मानसून की दस्तक के साथ देश के कई राज्यों में प्री मानसून की बरसात शुरू हो गई है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में भी मानसून के 5 जून से पहले पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इधर दुर्ग जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम बेहद सुहाना हो गया है। जिले के दुर्ग-भिलाई में रूक-रूक कर रोजाना बारिश हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इधर पिछले एक सप्ताह से आसमान में लगातार काले बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं।

मौसम विभाग ने बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा समेत 11 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। प्री मानसून की बारिश के चलते रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा।

cg prime news

छत्तीसगढ़ में 5 जून तक मानसून देगा दस्तक, दुर्ग जिले में प्री मानसून की बरसात से मौसम हुआ सुहाना

इन जिलों को मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

आने वाले दिनों में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, मोहला-मानुपर, राजनांदगांव, खैरागढ़, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, शक्ति, रायगढ़, सारंगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर–चांपा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, गौरेला, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर। कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर शामिल है।

रायपुर में सुबह से ही हल्के बादल छाए

रायपुर में शनिवार को जहां रुक-रुक कर बारिश हुई। वहीं रविवार को भी शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने माहौल को खुशनुमा बना दिया है। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया।

बारिश के कारण तापमान में गिरावट

पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश के कारण दिन के तापमान में बड़ी गिरावट आई है। रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम है। इसी तरह बिलासपुर में दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम, दुर्ग में 11.2 डिग्री कम है। साथ ही अंबिकापुर में 7.3 डिग्री और जगदलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

 

You may also like