Friday, February 13, 2026
Home » Blog » भिलाई में दामाद ने अपने ही ससुर को पिस्टल से मारी गोली, पुलिस बता रही थी एयर गन से फायरिंग, इधर फरार हो गया आरोपी

भिलाई में दामाद ने अपने ही ससुर को पिस्टल से मारी गोली, पुलिस बता रही थी एयर गन से फायरिंग, इधर फरार हो गया आरोपी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. लोकसभा चुनाव से पहले सुपेला थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल को गोली चलने की घटना सामने आने के बाद पुलिस जिसे एयर गन से फायरिंग बता रही थी, वो असल में पिस्टल से फायरिंग निकली। 25 अप्रैल को ओमप्रकाश को उसके ही दामाद ने पिस्टल से गोली मार दी। जिसके बाद पीडि़त को मरणासन्न हालत में सुपेला अस्पताल लाया गया। जहां उसे उसे स्पर्श अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इस मामले में पीडि़त ससुर की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी फरार दामाद चन्द्रभूषण सिंह को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी को पुलिस ने मुरमुंदा के एक फार्म हाउस से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया है।

प्रेस वार्ता में एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पीडि़त का दामाद चन्द्रभूषण सिंह शराब पीने का आदि है। जो अपनी पत्नी से आए दिन लड़ाई झगड़ा करता है। घटना वाले दिन पीडि़त की बेटी घर आई थी। जिसे लाने के लिए आरोपी चन्द्रभूषण सिंह अपने साथी रोशन निषाद के साथ मिलकर हत्या करने का प्लान बनाकर अपने ससुर के घर पहुंचा। पिस्टल से अपने ससुर के चेहरे के पास फायर कर दिया। जिसके बाद आरोपी दामाद चन्द्रभूषण सिंह और उसका दोस्त मौके से फरार हो गए थे। पीडि़त की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रोशन निषाद् को 26 अपै्रल को ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया था। आरोपी चन्द्रभूषण सिंह घटना घटित कर पिस्टल लेकर फरार हो गया था, जिसका लगातार तलाश किया जा रहा था। मुखबीर द्वारा सूचना मिला की आरोपी चन्द्रभूषण सिंह ग्राम मुरमुंदा स्थित फार्म हाउस में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी से पूछताछ करने पर अपने ससुर को पिस्टल से गोली मारना स्वीकर किया। पिस्टल को प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला रेलवे लाईन के पास छुपाया था। जिसे बरामद कराया। आरोपी के खिलाफ धारा 307, 34 भादवि, 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी
चन्द्रभूषण सिंह, पिता गजेन्द्र सिंह उम्र 33 साल, निवासी पांच रास्ता आनंद चौक सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.

जब्त सामग्री
एक नग पिस्टल, 3 जिन्दा कारतूस, 1 खाली खोखा

You may also like