Thursday, March 5, 2026
Home » Blog » भिलाई तीन में महिला को नकली पुलिस ने ठगा, मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी

भिलाई तीन में महिला को नकली पुलिस ने ठगा, मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी

by cgprimenews.com
0 comments

ठगों ने झांसा देकर असली ज्वेलरी लेकर भाग गए

भिलाई@ CG Prime News. रायपुर से भिलाई तीन अपने बेटे के घर आई महिला नकली पुलिस के झांसे में आकर ठगी की शिकार हो गई। वह नकली पुलिस की बातों में आकर अपने पूरे जेवर उतार दिए। ठगों द्वारा दिए गए कागज के पुड़िया में उसे रखकर घर पहुंची, जब खोलकर देखा तो सारे आभूषण नकली थे। आरोपियों ने सोने का कंगन और चेन वजन 5.50 तोला कीमत 1 लाख, 65 हजार रुपए हाथ साफ कर दिए। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण में धोखाधड़ी केस दर्ज किया।

भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि 4 फरवरी को वार्ड -34 काली माता पंडरी रायपुर निवासी सावित्री शर्मा अपने बड़े बेटा जय कुमार शर्मा के घर पदुमनगर भिलाई-3 आई थी। 6 फरवरी सावित्री शर्मा अपने पोते के साथ शिव मंदिर का दर्शन करने गई थी। दोपहर 12.30 बजे घर वापस लौटते समय रास्ते में किशोर किराना स्टोर्स के पास गली पर दो युवक बाइक में सवार होकर पहुंचे। दोनों युवक स्वयं को पुलिस बताया और सावित्री का झांसा दिया कि दो दिन तक सोने के जेवरात नहीं पहने की हिदायत दिया। उसकी बात पर भरोषा कर महिला ने ज्वेलरी उतार दिया। ज्वेलरी रखने ठग ने महिला को कागज दिया। उसके हाथ के सोने का कंगन और गले की चेन कागज में लपेट उसे दिया।

पुड़िया से गायब थी सोने की चेन व कंगन

महिला जब अपने घर पहुंची तब कागज को खोलकर देखा तो कंगन और सोने की चेन नहीं था। कागज में 4 नग नकली कंगन था। परेशान महिला आसपास युवकों को खोजबीन करने के बाद उनका कोई सुराग नहीं मिली। घटना की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

You may also like