Thursday, March 5, 2026
Home » Blog » कैंप-1 संतोषी पारा में घुसा लकड़बग्घा, मोहल्ले में दहशत

कैंप-1 संतोषी पारा में घुसा लकड़बग्घा, मोहल्ले में दहशत

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

जंगल से शहर में पहुंचा और रातभर घुमता रहा

CG PRIME NEWS@भिलाई. छावनी थाना अंर्तगत कैंप-1 संतोषी पारा में लकड़बग्घा घुमते हुए दिखाई दिया, जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची। लोगों ने उन्हें सीसीटीवी कैमरा का फुटेज दिखाया। पुलिस ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

छावनी थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे सूचना मिली। पेट्रोलिंग टीम को भेजा गया। संतोषी पारा के मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरा लगा है। उस कैमरे के फुटेज में लकड़बग्घा जाते हुए दिखाई दिया। जानकारी मिली है कि गुरुवार आधी रात को उसे देखा गया। लोगों को अलर्ट किया गया है कि उन्हें जैसे ही दोबारा दिखाई दिया तो इसकी तत्काल सूचना दी जाए। ताकि वन विभाग की टीम उसे रेसक्यू कर सके।

You may also like