Home » Blog » गृहमंत्री विजय शर्मा ने लगाया अचूक निशाना, एसपी भी देखकर रह गए दंग

गृहमंत्री विजय शर्मा ने लगाया अचूक निशाना, एसपी भी देखकर रह गए दंग

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे थे एकलव्य शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करने

CG Prime News@रायपुर. गृहमंत्री विजय शर्मा रक्षित केंद्र रायपुर स्थित एकलव्य शूटिंग केंद्र एवं शस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में छत्तीसगढ़ के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आयोजित एकलव्य शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे। शूटिंग रेंज में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बंदूक से सही जगह पर अचूक निशाना लगाया, जिसे देखकर एसपी संतोष सिंह और अन्य निशानेबाज दंग रह गए। गृहमंत्री ने सभी प्रतिभागियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी का उत्साह बढ़ाते हुए बड़े आयोजनों में मेडल जीतने की बधाई दी।

गौरतलब है कि इस एयर रायफल व एयर पिस्टल प्रतियोगिता में 130 लोग भाग ले रहे है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता एक नवाचार और अभ्यास है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से भविष्य में बड़े आयोजनों में हम जरूर मेडल जीतकर आएंगे। उन्होंने कहा कि टारगेट शूटिंग न केवल आपको सक्रिय रखने के लिए एक शानदार खेल है, बल्कि यह आत्म-सम्मान आत्मविश्वास भी पैदा करता है। शूटिंग खेल को अपनाने से कई शारीरिक लाभ होते हैं। बढ़ी हुई ताकत सहन शक्ति संतुलन हाथ और आंख समन्वय और बढ़िया कौशल इसके कुछ लाभ हैं। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर अमरेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, राज्य के आईएएस, आईपीएस, आईएफएस सहित पुलिस के अधिकारी एवं प्रतिभागी अधिकारी उपस्थित थे।

You may also like