Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » दुष्कर्म के आरोपी को भगाने में किया मदद, फिर पिड़िता को दिया जान से मारने की दी धमकी, आरोपी का बड़ा भाई गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी को भगाने में किया मदद, फिर पिड़िता को दिया जान से मारने की दी धमकी, आरोपी का बड़ा भाई गिरफ्तार

by cgprimenews.com
0 comments

CGPrimeNews@जशपुर. जशपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी के भाई द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 मार्च 2022 को जशपुर अ.जा.क. थाना मे एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई की विषाल सिंह राजपूत ने मेर साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, 212 एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी विशाल सिंह फरार है।

विशाल सिंह राजपूत को भगाने में उसके बड़े भाई विकास सिंह ने मदद किया है। वहीं आरोपी के बड़े भाई विकास सिंह द्वारा प्रार्थिया को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साथ ही अभद्र व्यवहार व अभद्र भाषा का प्रयोग कर बदनाम किया जा रहा है। प्रार्थिया की षिकायत पर आरोपी विकास सिंह राजपूत पर धारा 294, 506 एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत् अपराध दर्ज किया गया। अपराध दर्ज करने के 24 घंटे की भीतर आरोपी विकास सिंह को उसके घर पुरानी बस्ती पत्थलगांव से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वहीं आरोपी के भाई विषाल सिंह की पता-तलाष की जा रही है। इसके लिए जषपुर पुलिस द्वारा एक टीम भी गठित किया गया है। सरगुजा रंेज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा आरोपी विषाल सिंह राजपूत की सूचना देने वाले को 10 हजार रूपए नगद पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई है।

You may also like