Sunday, March 22, 2026
Home » Blog » बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए सुनहरा मौका, मोबाइल रिपेयरिंग, CC टीवी कैमरा इंस्टालेशन की फ्री में मिलेगी ट्रेनिंग, ऐसे करें आवेदन

बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए सुनहरा मौका, मोबाइल रिपेयरिंग, CC टीवी कैमरा इंस्टालेशन की फ्री में मिलेगी ट्रेनिंग, ऐसे करें आवेदन

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों के लिए 5 जुलाई से नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण में दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 45 वर्ष के युवक-युवतियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, नरेगा जॉब कार्ड, पासपोर्ट फोटो, मार्कशीट की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।

यह संस्था देगी प्रशिक्षण
बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रशिक्षण संस्थान है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करता है। इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु संस्थान द्वारा दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को नि:शुल्क आवासीय (भोजन व्यवस्था के साथ) प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इन कार्यों की मिलेगी ट्रेनिंग
निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से प्राप्त जानकारी अनुसार 21 अगस्त को मोबाईल रिपेयिरिंग का प्रशिक्षण (30 दिन तक), 3 सितम्बर को सीसीटीवी कैमरा इंस्टालेशन का प्रशिक्षण (13 दिन तक), 16 सितम्बर को कम्प्यूटर हार्डवेयर नेटवर्किंग का प्रशिक्षण (45 दिन तक) दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 0788-2961973 व ऑनलाईन लिंक https:forms.gle/vsMyXTTwb7mEwdbX6 पता-शंकराचार्य हॉस्पिटल के पास जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग से सम्पर्क किया जा सकता है।

You may also like