Home » Blog » इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने छत्तीसगढ़ आया फ्रैंच नागरिक, सात समंदर लांघ गया पुलिस रही बेखबर, तालाब में मिला बेहोश

इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने छत्तीसगढ़ आया फ्रैंच नागरिक, सात समंदर लांघ गया पुलिस रही बेखबर, तालाब में मिला बेहोश

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म इंस्टाग्राम में हुई दोस्ती के चलते फ्रांस का एक नागरिक अपनी महिला मित्र से मिलने नेहरु नगर आ धमका। संबंधित थाना में बिना सूचना दिए वह 20 दिनों से एक होटल में ढहरा था। 3 अक्टूबर को वह भेलवा तालाब में बेहोश मिला। मॉर्निग वॉक कर रहे लोग और डायल 112 की मदद से उसे पहले पल्स अस्पताल ले गए। विदेशी नागरिक होने की वजह से उपचार के लिए चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

सुपेला टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि फ्रांस का नागरिक जॉन भिलाई में घुमने आया था। वह मॉर्निंग वॉक करते भेलवा तालाब पहुंचा। जहां एक्सरसाइज अधिक कर दिया। वह दर्द की दवाई अधिक खा लिया, जिससे वही गिर गया और बेहोश हो गया। सूचना पर तत्काल डायल ११२ की टीम मौके पर पहुंची। पहले उसे पल्स अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर ले जाने के लिए बोला। फिर उसे चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल ले गए। जहां उसे भर्ती कराया गया। उसका उपचार किया जा रहा है।


मिली जानकारी के मुताबिक जॉन की इंस्टाग्राम पर नेहरु नगर में रहने वाली एक महिला से दोस्ती हुई। वहां से उससे मिलने के लिए टूरिस्ट वीजा पर भारत पहुंचा। लेह-लद्दाख घुमते हुए 17- 18 सितम्बर को वह वह भिलाई नेहरु नगर पहुंचा। जहां वह लिव स्टॉर होटल ठहरा था। भिलाई घुमते समय उसकी मुलाकात एक 16 साल के लड़के से हुई। उससे किराए की रुम के बारे में जानकारी लिया। वह उसे स्मृति नगर क्षेत्र में ले जाकर पीजी में ठहरा दिया।

CSP सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया की एक फ्रांसीसी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर सुपेला थाना क्षेत्र में आया है। वह भेलवा तालाब में घुम रहा था। वह डिप्रेशन में था तो अचानक गिर गया। डायल 112 की मदद से उसे चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जब उसकी जांच की गई तो उसने सी फार्म नहीं भरा था। पुलिस और आईबी के अधिकारी उससे पूछताछ किया। कोई संदेहास्पत बात कुछ नहीं है।

सत्यप्रकाश तिवारी, सीएसपी भिलाई नगर

You may also like