Home » Blog » खुर्सीपार में युवक की हत्या, धरने पर बैठे पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय

खुर्सीपार में युवक की हत्या, धरने पर बैठे पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

जब तक पीड़ित परिवार संतुष्ट नहीं होता, तब तक जारी रहेगा धरना

CG Prime News@भिलाई. खुर्सीपार आईटीआई ग्राउण्ड में मलकित सिंह उर्फ वीरू की हत्या के मामले में पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय खुर्सीपार थाने पहुंचे। पीड़ित परिवार के साथ थाना के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार अपनी मागों को लेकर संतुष्ट नहीं हो जाते, तब तक धरना जारी रहेगा। सिक्ख युवक की हत्या के मामले में छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। मृतक गुरुद्वारा बेबे नानकी जी प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह का बेटा था।

प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि भिलाई में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं। आज इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। जहां पहले एक पीसीआर वाहन घूमने पर लोग डर के भाग जाते थे। वहां आज रोजाना शाम खुले मैदान में मयखाने सज रहे हैं। शांति के टापू को अपराध का अड्डा बना दिया गया। भिलाई का कोई भी नागरिक सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार जब तक संतुष्ट नहीं होगा। तब तक हम लोग धरने पर बैठे रहेंगे।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजा की मांग अड़े

छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत की मांग है कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रूपए मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही आरोपियों पर तत्काल कार्यवाही की जाए। इस धरने को छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत ने भी समर्थन देते हुए पूरे प्रदेश में 18 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। साथ ही भाजपा ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है।

You may also like