Saturday, February 28, 2026
Home » Blog » दुर्ग एसपी ने किया पांच टीआई और दो एसआई का तबादला, बघेल को दी भिलाई तीन वीआईपी थाने की जिम्मेदारी

दुर्ग एसपी ने किया पांच टीआई और दो एसआई का तबादला, बघेल को दी भिलाई तीन वीआईपी थाने की जिम्मेदारी

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई@CGPrimeNews. दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने पांच निरीक्षकों और दो उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनका तबादला कर दयिा है। निरीक्षक गोपाल वैश्य को सुपेला से छावनी थाना, दिलीप सिंह सिसोदिया को वैशाली नगर से सुपेला थाना की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विनय सिंह बघेल को छावनी से भिलाई तीन थाना भेजा गया है। जितेन्द्र वर्मा को नंदिनी से वैशाली नगर और लक्ष्मण कुमेटी को पुलिस लाइन से नंदिनी थाना में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक सामेश बघेल को थाना खुर्सीपार से चौकी लिटिया सेमरिया प्रभारी और उपनिरीक्षक एस शांडिल्य को प्रभारी चौकी लिटिया सेमरिया से अंडा थाने पर नई तैनाती दी गई है। सुपेला और भिलाई तीन दो वीआईपी थानों के प्रभारियों को बदलने के कयास पहले से लगाए जा रहे थे।

You may also like

Leave a Comment