Tuesday, April 14, 2026
Home » Blog » Durg: लॉकडाउन के बीच बिना फेस मास्क सड़क पर निकलना पड़ा महंगा, पुलिस ने पहले वसूले 3 लाख 50 हजार जुर्माना फिर पहनाया मास्क

Durg: लॉकडाउन के बीच बिना फेस मास्क सड़क पर निकलना पड़ा महंगा, पुलिस ने पहले वसूले 3 लाख 50 हजार जुर्माना फिर पहनाया मास्क

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई@CG Prime News. कोविड-19 संक्रमण के बीच लॉकडाउन में लोगों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन की लाख मिन्नतों के बाद भी लोग बिना फेस मास्क लगाए सड़कों में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने ऐसे लापरवाहों पर लगातार सख्ती बरतना शुरू की। अब तक बिना फेस मास्क के 700 लोग पकड़े गए।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में जिले में लॉकडाउन का अनुपालन और कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के उपायों को लेकर कार्रवाई की गई। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मास्क नहीं लगाने वाले 700 लोगों से पुलिस ने कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 3 लाख 50 हजार जुर्माना वसूल किया है।

पहले काटा समन शुल्क फिर बांटा मास्क
ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में लगातार पुलिस की टीम नाकाबंदी सघन चेकिंग वह निरंतर फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए प्रेरित कर रही है। मास्क न पहनने वालों के विरुद्ध लगातार चलानी कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लॉकडाउन अवधि के दौरान लगभग 700 लोगों के विरुद्ध बिना मास्क के निकलने पर चलानी कार्रवाई की गई है। लगभग 3 लाख 50 हजार अर्थदंड वसूले गए हैं, इन सभी लोगों को मास्क का वितरण किया गया है।

You may also like

Leave a Comment