Friday, March 20, 2026
Home » Blog » धमधा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राणा की मौत, रोड एक्सीडेंट में तीन दिन पहले हुए थे घायल

धमधा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राणा की मौत, रोड एक्सीडेंट में तीन दिन पहले हुए थे घायल

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई. CG prime news. भिलाई में हुए सड़क हादसे में धमधा ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष संतोष राणा की शनिवार को मौत हो गई। हादसा तीन दिन पहले हुआ था, जब उनकी कार को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद उनको उपचार के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक, धमधा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष राणा 5 अगस्त की देर शाम गोरपा स्थित अपने फार्म हाउस से कार में लौट रहे थे। इसी दौरान एक अन्य कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में संतोष राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए रायपुर स्थित एमएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे, कई पदों पर रहे
संतोष राणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही विभिन्न पदों पर रहे। राणा दो बार पानी पंचायत के निर्वाचित अध्यक्ष थे। एक बार जिला पंचायत के सदस्य रहे है। गोरपा सहकारी समिति के अध्यक्ष भी थे। उनके पिता भी ग्राम गोरपा के पांच बार सरपंच रह चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment