Saturday, February 14, 2026
Home » Blog » Big Breaking : चिन्हांकित प्राइवेट हॉस्पिटल में भी हो सकेगा कोरोना मरीजों का इलाज

Big Breaking : चिन्हांकित प्राइवेट हॉस्पिटल में भी हो सकेगा कोरोना मरीजों का इलाज

by cgprimenews.com
0 comments

दुर्ग.CG Prime News @ कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जिला प्रशासन ने चिन्हाकिंत निजी अस्पतालों को अनुमति दी है। अब कोविड-19 संक्रमित मकानों का उपचार हो सकेंगा। लेकिन इलाज में खर्च होने वाली राशि निजी अस्पताल प्रबंधन तय करेंगा।

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अस्पताल प्रशंसकों से चर्चा की। जब कोविड मरीजों का इलाज किए जाने पर सहमति बनी। इसके बाद इन अस्पतालों में इलाज के लिए अनुमति दी है। मित्तल हॉस्पिटल, स्मृति नगर पूरी तरह से कोविड के लिए डेडिकेटेड हास्पिटल होगा। इसमें आईसीयू के लिए 40 बेड पृथक से होंगे। इसके साथ ही वर्धमान हॉस्पिटल, स्टेशन रोड दुर्ग, आईएमआई हॉस्पिटल खुर्सीपार, बीएम शाह हॉस्पिटल सुपेला, स्टील सिटी पद्मनाभपुर, एसआर हॉस्पिटल चिखली, बीएसआर एचटेक में अब कोरोना मरीजों का इलाज हो सकेगा। कोविड मरीजों से इलाज के लिए ली जाने वाली राशि निजी अस्पताल तय करेंगे।

कोविड केअर सेंटर में निशुल्क होगा
जिला प्रशासन द्वारा संचालित कोविड केअर सेंटर में निःशुल्क इलाज कराया जाएगा। जो मरीज इस सुविधा का लाभ लेने के इच्छुक नहीं हैं, वे चिन्हांकित निजी अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें इन अस्पतालों द्वारा निर्धारित शुल्क देना होगा।

You may also like

Leave a Comment