Monday, April 20, 2026
Home » Blog » Big Breaking: सांप डसने से बच्चे की मौत, परिजन ने मॉर्च्युरी में बैगा से झाड़फुक कराए खूदा ने नहीं सुना

Big Breaking: सांप डसने से बच्चे की मौत, परिजन ने मॉर्च्युरी में बैगा से झाड़फुक कराए खूदा ने नहीं सुना

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई. CG Prime News. घर पर मां के विस्तर पर सोेए हुए 6 वर्ष के बच्चा को गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात सांप ने डस लिया। परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। इधर बच्चा जीवित हो जाने की आस लिए शव को फ्रीजर में रखवा दिया। अंधविश्वास का सहारा लेकर बच्चें को बैगा-गुनिया से झाड़फुक कराने लगे। बैगाओं द्वारा भारी मशक्कत के बावजूद खूदा ने एक न सूनी। तब प्रज्ञा ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया।

दुर्ग कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि मामला भिलाई तीन क्षेत्र का था। 6 वर्षीय बच्चा मां के साथ सोया हुआ था। उसे जहरीला करायत सांप ने डस लिया। जब मां को उसने दर्द होने की बात बताई तब परिजनों तत्काल उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर उसकी मौत होने की जानकारी दी। परिजन बच्चा ज़िंदा हो जाने की आस में रात से ही बैगाओं को मॉर्च्युरी बुलवा लिया। करीब 8-10 बैगा पहुंच भी गए। सभी अपने तंत्र-मंत्र से झाडफ़ूक करने लगे। बच्चें को जीवित करने का भरसक प्रयास किया। शुक्रवार को दोपहर तक झाडफ़ुक का सिलसिला चलते रहा। लेकिन वे खूदा की इच्छा को बदल नहीं पाए। बैगा-गुनिया लौट गए। इसके बाद बच्चें के परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला मॉर्च्युरी लेकर आए। भिलाई क्षेत्र की घटना होने की वजह से सुपेला लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौप दिया।

You may also like

Leave a Comment