Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़: तंत्र साधना के नाम पर मां ने अपने दो सगे बेटों की हत्या की, दो बहनों और एक भाई ने जहर पिलाया फिर नाक और गला दबाकर मार डाला

छत्तीसगढ़: तंत्र साधना के नाम पर मां ने अपने दो सगे बेटों की हत्या की, दो बहनों और एक भाई ने जहर पिलाया फिर नाक और गला दबाकर मार डाला

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@बिलासपुर. बिलासपुर संभाग में तंत्र साधना के दौरान दो सगे भाईयों की मौत से पर्दा उठ गया है। दरअसल दोनों भाईयों की हत्या उसकी ही मां और भाई-बहन ने मिलकर की है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार तंत्र साधना की बात नहीं मानने के कारण मां-बहनों और भाई ने पानी में जहर दे दिया। जब दोनों बेहोश हो गए तो उनका गला घोंट दिया। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।

उपवास करके कर रहे थे साधना
मरने वाले भाइयों का नाम विकास सिदार (25) और विक्की सिदार (22) है। आरोप है कि मां फिरतबाई सिदार, बहन अमरीका बाई सिदार, चंद्रिका बाई सिदार और भाई विशाल सिदार ने मिलकर उनकी हत्या की है। ये सभी लोग 7 दिन से उपवास कर साधना कर रहे थे।

पूछताछ में जुर्म किया कबूल
पुलिस ने बताया कि, जब आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वे बेहोशी की हालत में थे। डॉक्टरों ने अगले दिन उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की बात कही तो पूछताछ शुरू की गई। शुक्रवार दोपहर तक सभी बड़बड़ाते रहे। शाम को जब से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह है पूरा मामला
2 दिन पहले तांदुलडीह गांव के एक मकान में पुलिस को तंत्र साधना की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो दोनों भाइयों के शव जमीन पर पड़े मिले थे। परिवार के अन्य लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।

जिंदा करने का कर रही थी दावा, इसलिए पुलिस को हुआ शक
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बड़ी बहन अमरीका बाई बोली कि भाई को जिंदा करने सत्संग और सिद्धि प्राप्ति पूजा चल रही है। सभी बैठकर उसे सुनो। मैं भाइयों के शरीर में आधा प्राण वापस ले आई थी। आप लोगों ने पूजा भंग कर दी। अब वे नहीं बचेंगे। इस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मां फिरत बाई सिदार, बेटी अमरीका बाई सिदार, चंद्रिका और विशाल सिदार को पहले घटनास्थल तांडुलडीह स्थित घर ले गई। वहां पूरा घटनाक्रम दोहराकर सबूत जुटाए। चारों आरोपियों को कोर्ट में आरोपियों को जेल भेज भेज दिया गया है।

इसलिए की हत्या
अमरीका बाई सिदार 6 साल पहले उज्जैन गई थी। वहां से उमाकांत नाम के बाबा से दीक्षा लेकर आई। इसके बाद से परिवार में तंत्र विद्या और पूजा पाठ होने लगा था। ये दोनों भाइयों विकास सिदार और विक्की सिदार को पसंद नहीं था। दोनों भाई इसका विरोध करते थे। 18 अक्टूबर को बंद कमरे में बाबा की तस्वीर लगाकर परिवार तंत्र साधना कर रहा था। इस दौरान विकास सिदार और विक्की सिदार ने फिर से विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान मां, दोनों बहनों और भाई ने उन्हें मारने की साजिश रची।

गला और नाक दबाकर हत्या
आरोपियों ने शुक्रवार को पूजा-पाठ का कार्यक्रम रखा। आखिरी बार पूजा की बात पर दोनों भाई भी उसमें शामिल होने की बात मान गए। दोनों गुरू का जाप करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने उनका गला-नाक दबाकर मार दिया। हत्या के बाद दोनों के शवों को बिस्तर पर लिटाकर ऊपर से कंबल ओढ़ा दिया।

You may also like