Tuesday, April 7, 2026
Home » Blog » CGPSC घोटाला: भिलाई में राज्यपाल के पूर्व सेक्रेटरी के घर CBI का छापा, अधिकारी के बेटे और बेटी दोनों का हुआ है PSC में चयन

CGPSC घोटाला: भिलाई में राज्यपाल के पूर्व सेक्रेटरी के घर CBI का छापा, अधिकारी के बेटे और बेटी दोनों का हुआ है PSC में चयन

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले में पूर्व गवर्नर के सेक्रेटरी अमृत खालको के घर बुधवार को CBI ने CGPSC घोटाला मामले में छापा मारा है। सेक्टर-2, तालपुरी ए ब्लॉक सहित मैत्रीकुंज स्थित मकान पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अमृत खालको की बेटी और बेटे दोनों का एक साथ CGPSC में चयन हुआ था। बेटी ने 13वीं और बेटे ने 17वीं रैंक हासिल की थी। CBI की टीम दस्तावेज खंगालने के साथ ही अमृत खालको और परिवार से पूछताछ कर रही है।

इनके यहां CBI ने एक साथ मारा छापा
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले मामले में CBI ने बुधवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में एक साथ छापा मारा है। इनमें पूर्व राज्यपाल के सेक्रेटरी अमृत खालको, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी और श्रम पदाधिकारी सुनीता जोशी का मायका महासमुंद का हरदी गांव शामिल है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बनी श्रम अधिकारी
CBI ने सुनीता जोशी के मायके में भी छापा मारा है। वह पूर्व चेयरमैन सोनवानी की भांजी हैं। 2023 में सुनीता जोशी का श्रम पदाधिकारी के पद पर चयन हुआ था। इसके पहले वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर थीं। इन सभी लोगों से घोटाले को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं रायपुर में CBI की टीम जांच के लिए पहुंची है। सीजीपीएससी में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। इसमें नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की भर्ती नियमों को दरकिनार करके की गई है। राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है।

कांग्रेस नेता के बेटे का नाम भी आया सामने
बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर बुधवार को CBI ने दबिश दी है। सीबीआई की 5 से 10 सदस्यीय टीम यदुनंदन नगर स्थित उनके पुराने आवास पर पहुंची है। राजेंद्र शुक्ला के बेटे का नाम भी इस घोटाले में उछला है। कांग्रेस नेता का बेटा वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर में चयन हुआ था। इसके बाद आदिम जाति कल्याण विभाग में डिप्टी डायरेक्टर का पद मिला है।

You may also like