Home » Blog » CG पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल की दबंगई, नहीं मिलेगा पैसा, थाना जाओगे तो झूठे केस में फंसा दूंगी, परिचित से ठगे 1 लाख 78 हजार

CG पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल की दबंगई, नहीं मिलेगा पैसा, थाना जाओगे तो झूठे केस में फंसा दूंगी, परिचित से ठगे 1 लाख 78 हजार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले में सीजी पुलिस की एक महिला हेड कांस्टेल ने नौकरी लगवाने के नाम पर अपने ही परिचित से 1 लाख 78 हजार की ठगी कर ली। जब बेटी की नौकरी नहीं लगी तो पीडि़त परिवार ने हेड कांस्टेबल से पैसा मांगा तो वह दबंगई पर उतर आई। उल्टा परिवार को धमकाते हुई बोली कि थाने जाओगे तो झूठे केस में फंसा दूंगी। महिला हेड कांस्टेबल जब नौकरी नहीं लगवा सकी तो पैसे भी वापस नहीं किए। इसके बाद पीडि़त परिवार ने छावनी थाने में हेड कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

एफआईआर दर्ज कराई
छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि बैकुंठधाम कैंप-2 निवासी अजय गुप्ता (50 साल) ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उसकी पत्नी किरण गुप्ता की जान पहचान दुर्ग पुलिस में कार्यरत महिला प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी उर्फ मोनिका गुप्ता से काफी पहले से थी। 2 जून 2023 को मोनिका गुप्ता बैकुंठधाम उनके घर आई थी। वहां उसने उसकी पत्नी किरण से मुलाकात की।

ऐसे दिया झांसा
बातचीत के दौरान मोनिका गुप्ता उनकी बेटी पलक से मिली और उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा। किरण ने ने बताया कि वह नौकरी के लिए तैयारी कर रही है। मोनिका गुप्ता ने कहा कि उसकी वन विभाग में अच्छी पहचान है। वन रक्षक के पद पर नौकरी लगवा देगी। मामा वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर हैं। उनकी बड़े अधिकारियों से अच्छी पहचान है। आपकी बेटी की नौकरी लगवा देंगे। मोनिका गुप्ता ने कहा कि नौकरी के लिए 2 लाख रुपए लगेंगे। यह सुनने के बाद किरण गुप्ता ने पैसे देकर नौकरी लगवाने से इनकार कर दिया था, लेकिन मोनिका गुप्ता बार बार घर आती रही। किरण गुप्ता को पैसे देने के लिए मना लिया। इस दौरान बेटी की नौकरी लग जाएगी इस आस में किरण गुप्ता ने 2 जून से 15 जून 2023 के बीच कुल 1,78,000 रुपए मोनिका को दे दिए, लेकिन उसके बाद से आज तक उसने ना पैसा लौटाया ना नौकरी लगवाई।

चेक दिया वह भी बाउंस
पीडि़त परिवार ने पैसे देने का दबाव बनाया तो मोनिका गुप्ता ने सिक्योरिटी के रूप में 1 लाख रुपए का चेक दिया। जब अजय गुप्ता ने अपने अकाउंट में उस चेक को लगाया तो वह बाउंस हो गया।

You may also like