Friday, February 13, 2026
Home » Blog » CBSC 10 वीं परीक्षा रद्द, 12 वीं की स्थगित, कोरोना कहर से हालात सामान्य होगा तब आगे की तिथि पर लिया जाएगा निर्णय

CBSC 10 वीं परीक्षा रद्द, 12 वीं की स्थगित, कोरोना कहर से हालात सामान्य होगा तब आगे की तिथि पर लिया जाएगा निर्णय

by cgprimenews.com
0 comments

दिल्ली@CG Primen News. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र ने बुधवार को CBSE स्टूडेंट्स के लिए बड़ा और जरूरी फैसला किया। सरकार ने 4 मई से शुरू होने वाली 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी और 12वीं की परीक्षा फिलहाल अभी टाल दी है। सरकार 1 जून को 12वीं की परीक्षा पर फैसला करेगी। एग्जाम कराने का फैसला हुआ तो छात्रों को 15 दिन का वक्त दिया जाएगा, यानी परीक्षा 15 जून के बाद ही होगी।

12वीं के छात्रों के लिए

4 मई से 14 जून तक चलने वाली 12वीं बोर्ड की परीक्षा अभी टाली गई है। ये परीक्षा इसके बाद होगी। बोर्ड 1 जून को हालात की समीक्षा करेगा। तब फैसला किया जाएगा। यदि परीक्षा होती है तो कम से कम 15 दिन पहले छात्रों को इसके बारे में बताया जाएगा।

10वीं के छात्रों के लिए

इनकी भी परीक्षा 4 मई से 14 जून तक होनी थीं। जिसे रद्द यानी कैंसिल कर दी गई हैं। इस साल इनकी परीक्षा नहीं होंगी। सभी स्टूडेंट्स अगली क्लास में प्रमोट किए जाएंगे, लेकिन रिजल्ट के साथ। इस रिजल्ट का आधार क्या होगा, CBSE इसे तय करेगा। यदि कोई छात्र बोर्ड की ओर से दिए गए मार्क्स से संतुष्ट नहीं होगा तो वो परीक्षा में शामिल हो सकता है, लेकिन ये परीक्षा तब होगी, जब इसके लिए देश में हालात सामान्य होंगे।

ऑनलाइन एग्जाम का विकल्प नहीं
शिक्षा मंत्रालय से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि शॉर्ट नोटिस पर 12वीं के ऑनलाइन एग्जाम संभव नहीं है। इतनी जल्दी छात्र अपने आपको ऑनलाइन पैटर्न के लिए कैसे तैयार करेंगे? ऐसे में एग्जाम ऑनलाइन करवाना और इन्हें कैंसल करने जैसे विकल्प संभव नहीं।

You may also like

Leave a Comment