Friday, July 31, 2026
Home » Blog » Breaking: पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे के घर ED का छापा, जिंप अध्यक्ष के साथ नगर पालिका अध्यक्ष के घर भी पहुंची टीम

Breaking: पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे के घर ED का छापा, जिंप अध्यक्ष के साथ नगर पालिका अध्यक्ष के घर भी पहुंची टीम

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

CG Prime News @जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में शनिवार सुबह ED ने छापेमार कार्रवाई की है। ED ने कांग्रेस के कद्दावर नेता व कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी के घर में छापा मारा है। सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के साथ ही सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर में भी ED की छापेमार कार्रवाई चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ED की टीम सुबह 6:00 बजे सुकमा पहुंची है। इसके बाद हरीश कवासी और राजू साहू के घर में ED के अधिकारियों ने छापा मारा है। इस दौरान बड़ी संख्या में दोनों के घर के बाहर CRPF को तैनात किया गया है। बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी और नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू एक दूसरे के मित्र है।

मिली जानकारी के अनुसार कोंटा विधायक कवासी लखमा फिलहाल रायपुर में है। उनके गैर मौजूदगी में उनके बेटे के यहां ED की कार्रवाई चल रही है।
फिलहाल ED के अधिकारी दस्तावेजों की जांच में जुटे हुए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसी मामले में ED ने छापा मारा है।


You may also like