Home » Blog » छत्तीसगढ़ में BJP नेता की हत्या, पोस्टमैन दोस्त ने सरपंच पर किए हंसिए से 22 वार, शराब के नशे में शव के पास ही रातभर सोया

छत्तीसगढ़ में BJP नेता की हत्या, पोस्टमैन दोस्त ने सरपंच पर किए हंसिए से 22 वार, शराब के नशे में शव के पास ही रातभर सोया

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@बालोद. दुर्ग संभाग के बालोद जिले में एक पोस्टमैन ने अपने ही दोस्त बीजेपी नेता की हत्या कर दी। आरोपी पोस्टमैन ने अपने बेडरूम में ही मृतक सरपंच पर हंसिए से करीब 22 वार किए और उसका गला रेत दिया। इसके बाद शव के पास ही सो गया। मामला रविवार देर रात डौंडी लोहारा थाने के संजारी चौकी क्षेत्र का है। मामले में संजारी चौकी प्रभारी अरविंद साहू ने बताया कि मर्डर हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक जांच के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने मृतक के आरोपी दोस्त रामजी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सरपंच से थी गहरी दोस्ती
जानकारी के मुताबिक, विक्रम खेरथा ग्राम पंचायत निवासी रामजी प्रजापति पोस्टमैन है। उसकी गांव के ही सरपंच विक्रम सिन्हा से गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ-साथ घूमते और खाते-पीते थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात भी रामजी प्रजापति के घर सरपंच विक्रम पहुंचा था। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी और खाना खाया। देर रात करीब 2-3 बजे रामजी की पत्नी चीखते हुए बाहर निकली। शोर सुनकर गांव वाले भी एकत्र हो गए। हत्या का पता चलते ही उन्होंने रामजी को उसके ही घर में बंद कर दिया। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

शव के पास सो रहा था पोस्टमैन
पुलिस ने दरवाजा खोला तो सरपंच के शव के पास ही रामजी प्रजापति सोते हुए मिला। बेड और उसके आस-पास खून ही खून बिखरा पड़ा था। वहीं सरपंच का खून से लथपथ शव भी था। रामजी ने पुलिस को बताया कि उसने सरपंच विक्रम सिन्हा को मार डाला है। हालांकि हत्या का कारण नहीं बताया।

चुनाव जीतकर बना था सरपंच
पुलिस ने पोस्टमैन को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। क्राइम प्लेस को सील कर दिया है। फोरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि, विक्रम सिन्हा भाजपा नेता है। उसने पहली बार में ही पंचायत चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। उसका कार्यकाल समाप्त होने वाला था।

You may also like