Sunday, June 21, 2026
Home » Blog » Big Breaking: भिलाई में प्रेमी जोड़े की चाचा और सगे भाई ने हत्या की, जहर पिलाकर शव को जलाया

Big Breaking: भिलाई में प्रेमी जोड़े की चाचा और सगे भाई ने हत्या की, जहर पिलाकर शव को जलाया

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई. CG Prime News. भिलाई में एक प्रेमी जोड़े की सगे चाचा और भाई ने पहले जहर पिलाकर हत्या की फिर दोनों की लाश को रातोंरात नदी किनारे ले जाकर जला दिया। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब प्रेमी जोड़े के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने रात में अनहोनी की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चाचा और भाई से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। सुपेला पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का अपराध दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी जोड़ा असल में रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के वार्ड चार कृष्णा नगर में रहने वाला प्रेमी जोड़ा कुछ दिन पहले चेन्नई भाग गया था। परिजनों ने पुलिस में 21 सितंबर को दोनों के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मृतक ऐश्वर्या और श्रीहरि को 7 अक्टूबर को ढूंढकर वापस भिलाई लाया था। एसडीएम के सामने दोनों को प्रस्तुत करके परिजनों को सौंप दिया गया था। शुक्रवार रात दोनों आरोपियों ने मिलकर प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी चाचा और भाई ने प्रेमी जोड़े की जहर पिलाकर हत्या करने के बाद दोनों की लाश को शिवनाथ नदी के जेवरा सिरसा के समीप वाले तट ले गए। वहां दोनों की लाश को जला दिया। पुलिस जब पहुंची तो वहां से दोनों के नर मुंड और अधजली बॉडी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही थी। लड़का और लड़की दोनों बालिग थे


You may also like