Monday, June 22, 2026
Home » Blog » Big Breaking: पुलिस जवान की बस से मेटाडोर में भिडंत, तीन जवान समेत पांच घायल

Big Breaking: पुलिस जवान की बस से मेटाडोर में भिडंत, तीन जवान समेत पांच घायल

by cgprimenews.com
0 comments

दुर्ग. पुलिस जवानों की बस और मेटाडोर में मंगलवार सुबह जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दो आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं मेटाडोर चालक भी घायल है। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना मंगलवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच की है।

एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि पुलिस वाहन धमधा थाना की तरफ जा रहा था। इसी दौरान समोदा नाला जेवरा सिरसा चौकी के पास सामने से आ रही मेटाडोर से भिड़ंत हो गई। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ईंट लोडकर सप्लाई के लिए जा रही थी मेटाडोर

पुलिस ने बताया कि मेटाडोर नंनकट्टी से ईंट लोड कर माडल टाउन स्मृति नगर जा रही थी। पुलिस वाहन में सवार घायल जवानों में आरक्षक प्रमोद निर्मलकर और किशोर भगत की हालत गंभीर है। वहीं मेटाडोर चालक संजू कश्यप भी घायल है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। बस और मेटाडोर में टक्कर के बाद सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बन गई थी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल और यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किया।

You may also like