Wednesday, February 11, 2026
Home » Blog » Big Breaking: Covid-19 आरटीपीसीआर की जांच अब 550 रुपए में, स्वास्थ्य विभाग ने लिया फैसला

Big Breaking: Covid-19 आरटीपीसीआर की जांच अब 550 रुपए में, स्वास्थ्य विभाग ने लिया फैसला

by cgprimenews.com
0 comments

रायपुर@CG Prime News. राज्य सरकार ने कोविड-19 वायरस की पैथोलॉजी लैब जांच किफायती दरों पर करने का फैसला लिया है। अब निजी पैथॉलोजी और अस्पताल मनमानी नहीं कर सकेंगे। टेस्ट के नाम पर की जा रही लूट खसोट पर पाबंदी लगेगी और आम जनता को सुविधा मिलेगी। निजी पैथोलॉजी लैबों और अस्पतालों में RTPCR और एंटीजन रैपिड टेस्ट की रेट लिस्ट भी चस्पा करना होगा। ताकि लोगों पता चल लके।हालांकि दिल्ली और मुंबई में RTPCR की 499 रुपए में जांच हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। निजी पैथोलॉजी लैब व अस्पताल में एंटीजन रैपिड टेस्ट 150 रूपए में होगा। इसमें जांच, कन्जुमेबल्स, पीपीई किट आदि शुल्क शामिल हैं। प्रदेश के लैबों व अस्पतालों में आरटीपीसीआर जांच के लिए 550 रुपए की दर निर्धारित की गई है। दोनों जांच के लिए संभावित मरीज के घर से सैंपल संकलित किए जाने पर अतिरिक्त शुल्क 200 रुपए लिए जाएंगे। ट्रूनाट टेस्ट के लिए जांच शुल्क 1300 और मरीज के घर जाकर लेने पर 200 रुपए अतिरिक्त लगेंगे। आदेश में कहा गया है कि सभी निजी चिकित्सालयों एवं पैथोलाॅजी केन्द्रों में जांच दरों को मरीज प्रतीक्षालय, बिलिंग काउंटर पर प्रदर्शित किया जाना अनिवार्य होगा। यह आदेश छत्तीसगढ़ एपिडेमिक डीजिस कोविड-19 रेगुलेशन 2020 की कंडिका 3 के एवं महामारी अधिनियम 1887 की कंडिका 2 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया है।

You may also like

Leave a Comment