Tuesday, May 26, 2026
Home » Blog » Big Breaking : ब्वायफ्रेंड के साथ कोकीन की सप्लाई करने वाली भिलाई की ड्रग पैडलर निकिता गिरफ्तार, हाई प्रोफाइल पार्टियों में सजता था नशे के कारोबार

Big Breaking : ब्वायफ्रेंड के साथ कोकीन की सप्लाई करने वाली भिलाई की ड्रग पैडलर निकिता गिरफ्तार, हाई प्रोफाइल पार्टियों में सजता था नशे के कारोबार

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई@ CG Prime News. कोकीन के सौदागारों के गिरोह में शामिल भिलाई की निकिता पंचाल को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर निकिता पिछले दो साल से इस कारोबार में लिप्त थी। पुलिस के मुताबिक यह युवती पार्टियों का आयोजन करके युवकों को नशे की लत लगाती थी। लत लगने के बाद निकिता युवकों को कोकीन सप्लाई करती थी। आरेापी की लिस्ट में रायपुर, भिलाई के कई रईसजादों और कारोबारियों के नाम पुलिस को मिले हैं। पुलिस इन सभी नंबरों की जांच कर रही है। केस की जांच करने वाले अफसरों की माने तो मामले में अभी और गिरफ्तारियां होंगी।

इंदौर के प्रतिष्ठित परिवार से युवती

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के हत्थे चढ़ी कोकीन गर्ल इंदौर के प्रतिष्ठित परिवार से हैं। भिलाई के रिसाली में घर है। 2014 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान वह आरोपी आशीष के संपर्क में आई थी। आशीष के साथ युवती लिव इन रिलेशन में रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में रहने लगी और कारोबार में 2018 में शामिल हो गई। निकिता कोकीन के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए युवकों साथ मिलकर पार्टी करती और उन्हें नशे का आदी बनाती थी। कारेाबार का संचालन हो सके और हाईप्रोफाइल लोगों के संपर्क में आ सके इसलिए निकिता खुद को इवेंट ऑर्गेनाइजर बताकर अपना परिचय देती थी। रायपुर की कई पार्टियां निकिता ने आयोजित की है ऐसा पुलिस सूत्रों का कहना है।

You may also like