Monday, May 11, 2026
Home » Blog » Big breaking: 8वीं के छात्र पर मधुमक्खियों ने किया हमला, बच्चे की हालत गंभीर

Big breaking: 8वीं के छात्र पर मधुमक्खियों ने किया हमला, बच्चे की हालत गंभीर

by cgprimenews.com
0 comments

CG Prime News@Manish choubey/भिलाई. बोरसी कदंब प्लाजा के पास 8वीं के छात्र पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। झुंड में इस कदर डंक मारी। वह गंभीर रुप से घायल होया। लोग उसे बचाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन मधुमक्खियों के हमले से उसकी स्थिति गंभीर हो गई। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति होने से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

डायल-112 की टीम ने समय पर पहुंचाया आस्पताल

दुर्ग बोरसी निवासी महिमा मसीह ने डायल- 112 पर कॉल किया। कॉलर के उठाने में उसे देरी हुई, तब डायल-112 प्रभारी संकल्प राय को कॉल कर मदत मांगी। प्रभारी ने तत्काल डायल 112 पर तैनात सुरेन्द्र पाल को कॉल किया। सुरेंन्द्र ने बिना देरी किए आरक्षक सुरेन्द्र ने चालक जितेन्द्र निषाद के साथ बोरसी कदंब प्लाजा पहुंचे। जहां लोगों की भीड़ लगी थी। लोग उसके ऊपर कंबल डाल दिए थे। लेकिन मधुमक्खियां उसी के ऊपर मडऱा रही थी।

आरक्षक सुरेन्द्र पाल ने बताया कि डायल-११२ प्रभारी का फोन आया था। 8 वीं के छात्र हर्षित (13 वर्ष) नल के पास पानी पीने गया था। जहां मधुमक्खियों का झुड़ं उस पर हमला कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची। मधुमक्खियों के हमला से कराह रहा था। पुलिस के नाते बिना अपनी परवा किए गमछा ओढ़ा और उसके पास पहुंचे। कंबल सहित उसे उठाकर गाड़ी में बैठाया। पांच मिनट में अस्पताल पहुंचाया। उस समय भी मधुमक्खियां उसे नोच रही था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरु किया। अब

You may also like