Saturday, February 14, 2026
Home » Blog » सुना मकान में किया चोरी, एक साल के बाद पकड़ाया आरोपी

सुना मकान में किया चोरी, एक साल के बाद पकड़ाया आरोपी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

– पैदल घूम घूम कर करता था सूने मकान की रेकी

CG Prime News@भिलाई. पुलिस ने एक शातिर आरोपी पितांबर राव को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक साल पहले सूने मकान से सोने के जेवरात को पार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी के प्रकरण में मामला दर्ज किया। आरोपी के निशानदेही पर सोने के मंगलसूत्र, एक जोड़ी कंगन, कान टप्स और 6 अंगुठी बरामद किया है।

मोहन नगर टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि घटना एक साल पूरानी है। घटना के समय सीसीटीवी फुटेज मिला था, लेकिन आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। चोरी के बाद आरोपी दिपक नगर सड़क- 7 निवसी पितांबर राव ओडिशा भाग गया था। पुलिस उस पर नजर रखी थी। जब आरोपी तो समझ आया कि पुलिस का ध्यान उसे लेकर हट गया। तब वह लौटकर दुर्ग आ गया। वह दिन भर काम करता था, लेकिन रात 12 बजे घर पहुंचता था। सुबह 5 बजे ही घर से निकल जाता था। ताकि पुलिस नजर उस पर न पड़े।

पुलिस को गुमराह किया, बयान दिया कि चोरी का सामान उतई सोनार को बेंचा

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिताम्बर राव बहुत ही शातिर है। चोरी के दौरान उसे 30 हजार रुपए नकद और 4 लाख के 20 हजार के सोना पर हाथ साफ किया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर गिरफ्तार किया। लेकिन पकड़ाने पर पूछताच में चोर करना तो स्वीकार लिया। चोरी के सोना को उतई के एक सोनार के यहां बेचने की बात बताई। लेकिन जब पुलिस उस सोनार को पकड़ कर लाई। और पूछताछ की सोनार ने कह दिया कि उसके यहां नहीं बेचा है। पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

चोर अपने घर में छुपाकर रखा था सोना

पुलिस ने बताया कि मंगलसूत्र, एक जोड़ी कंगन, चार लेडिज अगुठी, 2 पुरुष अंगुठी, तीन जोड़ी कान टॉप्स, पांच ग्रान सोने का सिक्का कुल 4 लाख 50 हजार रुपए मशरुका बरामद किया। आरोपी ने पूरे सोना को अपने घर में छुरपाकर एक साल से रखा था। बता दें पुलिस को लपलपाते हुए सोना को बरामद उसके घर से किया।

You may also like