Friday, February 13, 2026
Home » Blog » Big Breaking: राजनांदगांव जिले में 9 दिन की टोटल लॉकडाउन का ऐलान, 10 अप्रेल से घरों में कैद रहेंगे लोग

Big Breaking: राजनांदगांव जिले में 9 दिन की टोटल लॉकडाउन का ऐलान, 10 अप्रेल से घरों में कैद रहेंगे लोग

by cgprimenews.com
0 comments

राजनांदगांव@CG Prime News. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भी टोटल लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। गुरुवार को कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की। जिसके बाद यह घोषणा की है कि 10 अप्रेल से लेकर 19 अप्रेल तक जिले में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। रायपुर और दुर्ग की तरह यहां भी लॉकडाउन के दौरान लोगों के बेवजह घरों से निकलने पर पाबंदी रहेगी।

इधर कोविड-19 के संक्रमण से बचने युद्ध स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। लोग रूचि लेकर केन्द्रों में पहुंच रहे है। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के मार्गदर्शन में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य प्रगति पर है। जिले में 6 अप्रैल की स्थिति में शाम तक नागरिकों को 1 लाख 52 हजार 676 टीके लगाए जा चुके हैं। अम्बागढ़ चौकी में 13 हजार 844, छुईखदान 17 हजार 109, छुरिया 18 हजार 472, डोंगरगांव 16 हजार 350, डोंगरगढ़ 17 हजार 80, खैरागढ़ 16 हजार 157, मानपुर में 9 हजार 403, मोहला में 11 हजार 446, घुमका में 16 हजार 94 एवं राजनांदगांव (शहरी) 16 हजार 721
वैक्सीन लगाई गई। 45 वर्ष से अधिक आयु के 18 हजार 108 नागरिकों को पहला डोज तथा 43 नागरिकों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है।

You may also like

Leave a Comment