Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » मुख्यमंत्री ने चार बच्चों को चार लाख और परवरिश के लिए परिजन को 1 लाख की घोषणा, बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

मुख्यमंत्री ने चार बच्चों को चार लाख और परवरिश के लिए परिजन को 1 लाख की घोषणा, बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

by cgprimenews.com
0 comments

दुर्ग@CG Prime News. ग्राम खुड़मुड़ा, पाटन ब्लॉक में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। बालाराम सोनकर के परिवार के 4 बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी। एक-एक लाख रुपये फिक्स्ड चार बच्चों के लिए, इनके लालन पालन के लिए एक लाख रुपये परिजनों को देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री को परिजनों ने वारदात के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सोनकर समाज के अध्यक्ष से गुफतगू की, वहीं इस मामले में अब तक हुई जांच के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। आईजी विवेकानंद सिन्हा तथा एसपी प्रशांत ठाकुर ने उन्हें विस्तार से जांच की प्रगति की जानकारी दी। इस मौके पर संभागायुक्त टीसी महावर, जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, एएसपी रोहित झा, प्रज्ञा मेश्राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

You may also like

Leave a Comment