Monday, April 6, 2026
Home » Blog » रिसाली में बनेगा कॉलेज, स्टेडियम और ऑडिटोरियम, निगम का सर्वसुविधायुक्त कार्यालय

रिसाली में बनेगा कॉलेज, स्टेडियम और ऑडिटोरियम, निगम का सर्वसुविधायुक्त कार्यालय

by cgprimenews.com
0 comments

– गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया नेवई में शहरी गौठान और रूआबांधा में पुलिस सहायता केंद्र का लोकार्पण

भिलाई@CG Prime News. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने शुक्रवार को दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान रिसाली में शहरी गौठान का लोकार्पण किया। अब खेती के साथ पशुपालन पर भी पूरा फोकस करेंगे। किसान तेजी से आर्थिक तरक्की की दिशा में बढ़ सकते हैं। इसके लिए ही गौठान को आजीविकामूलक गतिविधियों का केंद्र बनाकर कार्य किया जा रहा है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भिलाई के रूआबांधा में पुलिस सहायता केंद्र का भी शुभारंभ कियाइस मौके पर नगर निगम कार्यालय रिसाली में नवनियुक्त 7 एल्डरमैन को शपथ दिलाई। कहा कि यहां अब तक पंद्रह करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। लोगों की विकास के लिए बुनियादी सुविधाएं और आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप अधोसंरचना उपलब्ध कराने की दिशा में कार्ययोजना बनाई गई है। इसके लिए भूमि की उपलब्धता के संबंध में बीएसपी प्रबंधन से चर्चा की गई है। शहर की जरूरतों के मुताबिक कॉलेज, अस्पताल, खेल मैदान, ऑडिटोरियम आदि सभी तरह की। जनता की सुविधाओं का ख्याल रखना बेहद अहम जिम्मेदारी है। नागरिक सुविधाओं में सबसे जरूरी होता है, सर्विस ओरिएंटेट कार्य, इसके लिए निगम के प्रवेशद्वार में ही रिसेप्शन बनाएं। यहां नागरिकों से पूछें कि आपकी निगम प्रशासन से किस तरह की जरूरत है।

नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण किया जाएगा

नागरिकों को आवेदन पर कार्रवाई के लिए समयसीमा बता दें। तय समय पर इसका निराकरण करें और ऐप में इसे दर्ज कर दें। नागरिकों की समस्या का जितना त्वरित निराकरण किया जाए, सिस्टम के प्रति भरोसा उतना ही बढ़ता है। रिसाली निगम अभी बना है। अच्छा काम करने के यहां विपुल अवसर उपलब्ध हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारीगण समन्वय बनाते हुए अच्छा काम करें, निगम का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि निगम के लिए सर्वसुविधायुक्त कार्यालय बनाने की दिशा में शीघ्र ही कार्य होगा। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे भी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment