Home » Blog » Big Breaking : भिलाई के कांग्रेस पार्षद की गुंडागर्दी, घर में घुसकर मारा युवक को

Big Breaking : भिलाई के कांग्रेस पार्षद की गुंडागर्दी, घर में घुसकर मारा युवक को

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई @ CG Prime News. नगर निगम भिलाई के एमआईसी मेंबर व वार्ड- 55 के कांग्रेस पार्षद सूर्यकांत सिन्हा एक बार फिर मारपीट व गुंडागर्दी करने का आरोप लगा है। उनके ही वार्ड क्षेत्र सेक्अर-6 के एक नागरिक मनीष के चौरसिया ने इसकी शिकायत भिलाई नगर कोतवाली में दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। जांच के बाद ही प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की बात थानेदार त्रिनाथ त्रिपाठी ने कही है।

थाने में की लिखित शिकायत के अनुसार मनीष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सार्वजनिक किया था। उन्होंने अप्रैल महीने में कोविड-19 संक्रमण के लॉकडाउन के दौरान 2 लाख का राशन वितरण नहीं होने को लेकर अपनी टिप्पणी लिखी थी। यह सूर्यकांत सिन्हा को नागवार गुजरा। शिकायत के अनुसार इससे बौखलाएं सूर्यकांत ने उसे धमकी दी। बाद में मंगलवार को मनीष के घर आ धमके। उस समय मनीष के माता-पिता अस्पताल गए हुए थे। मनीष घर में अकेला ही था। वह सीधे मनीष पर पिल पड़ा। जाते-जाते धमकी भी दे गया कि पुलिस थाने में शिकायत की तो जान से मार दूंगा। मनीष ने अस्पताल से लौटने पर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद फिर शिकायत करने थाना गए।

सूर्यकांत ने कहा- मैं तो समझाने गया
था, वही बदतमीजी पर उतर आया

इस संबंध में एमआइसी मेंबर व कांग्रेस पार्षद सूर्यकांत सिन्हा ने मीडिया को दी अपनी सफाई में कहा है कि मनीष ने सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। लिखा था कि चुनाव नजदीक आ रहा है तो चुनावी मेढक निकल आए हैं। मैंने उसे समझाने की कोशिश की तो वह बदतमीजी पर उतारू हो गया। मारपीट जैसी कोई बात ही नहीं है। आरोप झूठा है। तीन महीने पहले भी इस तरह व्यक्तिगत टिप्पणी की थी। झुठे आरोप लगाकर मामले को बेवजूह तूल और राजनीतिक रंग देते हुए परेशान किया जा रहा है।

पहले भी सूर्यकांत पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप

कांग्रेस पार्षद द्वारा मनीष के साथ मारपीट और शिकायत के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं करने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपाई सेक्टर-6 कोतवाली पहुंच गए। वे सूर्यकांत सिन्हा पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। भाजपाइयों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी कई बार सूर्यकांत के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ जैसी गंभीर शिकायतें हुई है फिर भी पुलिस ने राजनीतिक दबाव में रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

You may also like

Leave a Comment