Thursday, June 18, 2026
Home » Blog » Big Breaking: लॉकडाउन में जुआ खेलते पकड़े गए पार्षद को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला

Big Breaking: लॉकडाउन में जुआ खेलते पकड़े गए पार्षद को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई. Cg prime news. अहिवारा नगर पालिका परिषद के वार्ड 10 के कांग्रेसी पार्षद स्टालिन सेमोवल को कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने पार्षद को कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया है। जिला अध्यक्ष् के पत्र में लिखा है कि पार्षद के द्वारा लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। जो कि अनुशासन हीनता के दायरे में आता है। विगत दिनों पुलिस द्वारा जुआरियों पर कार्रवाई की गई उसमे वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद स्टालिन सेमोवल भी जुआ खेलते पकड़े गए थे।


You may also like