Home » Blog » भिलाई में रातों रात करोड़पति बन गया चाय वाला, खाते में आए 1 करोड़ 65 लाख, इतनी रकम सुनकर उड़े होश, फिर जो हुआ…

भिलाई में रातों रात करोड़पति बन गया चाय वाला, खाते में आए 1 करोड़ 65 लाख, इतनी रकम सुनकर उड़े होश, फिर जो हुआ…

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG PRIME NEWS

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. चाय वाले के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो पोर्टल चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ सुपेला पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी और छल पूर्वक अकूत धन अर्जित करने के मामले में शिकायत मिली है। दोनों घर से फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।

सुपेला टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि गदाचौैक इंदिरा नगर निवासी धीरज महतो (22 वर्ष) ने शिकायत की है कि उसका दोस्त रावणभाठा निवासी मुकेश तांडी (22 वर्ष) दोनों दोस्त है। दोनों ने शिकायत की है कि वह जुनवानी स्थित श्रीशंकराचार्य अस्पताल के पास चाय गुमटी चलाता है। दोनों गोविंदा चौहान को पहले से जानते है।

CG PRIME NEWS
भिलाई में रातों रात करोड़पति बन गया चाय वाला, खाते में आए 1 करोड़ 65 लाख, इतनी रकम सुनकर उड़े होश, फिर जो हुआ…

वर्ष 2023 में गोविंदा चौहान ने दोनों से बोला कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ दिलाउंगा। इसके लिए दोनों को बैंक एकाउंट खोलाना पड़ेगा। दोनों उसके झांसे में आकर आईडीएफसी बैंक में खाता खुलवा लिए। इस बीच गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा ने कहा कि दोनों का बैंक खाता और एटीएम ले जाना पड़ेगा। बैंक खाता को सिस्टम में अपडेट करना होगा। धीरज और मुकेश दोनों का बैंक एकाउंट और एटीएम लेकर चले गए।

दोनों के खाता में अपडेट कराया अपना मोबाइल नम्बर
टीआई ने बताया कि आरोपी गोविदा चौहान और रविकांत मिश्रा दोनों को झांसा में लिए। धीरज और मुकेश के पास गए और कहा कि बैंक खाता में तुम्हारा मोबाइल नम्बर दिया है। उससे सिस्टम में अपडेट नहीं हो रहा है। इसके लिए दोनों ने नया मोबाइल नम्बर दिया और कहा कि इस मोबाइल नम्बर को बैंक में जाकर अपडेट कराओ। जब खाता में मोबाइल नम्बर अपडेट हो जाएगा। बैंक खाता और एटीएम दोनों वापस कर देंगे।

बैंक खाता व ATM नहीं लौटाने पर हुआ शक
टीआई ने बताया कि धीरज और मुकेश ने अपने बैंक खाता में मोबाइल नम्बर को अपडेट करा दिया। कुछ दिन बीत गए, लेकिन गोविंदा और रविकांत ने बैंक खाता और एटीएम नहीं लौटाया। मांगने पर टालमटोल करने लगे। तब दोनों को शक हुआ। दोनों बैंक गए और एकाउंट के बारे में बैंक प्रबंधन से जानकारी ली। बड़ी रकम का अवैध तरीके से ट्रांजेक्शन हुआ। इस लिए मुंबई ब्रांच ने बैंक एकाउंट को होल्ड कर दिया है। यह सुनकर दोनों को होश उड़ गए।

करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपए का मिला ट्रांजेक्शन
टीआई ने बताया कि गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा ने उसके खाते अकूत धन का ट्रांजेक्शन किया। इसके बाद धीरज और मुकेश के खाते में हुए ट्रांजेक्शन से बता चला कि दोनों 1 करोड़ 65 लाख रुपए अपने खाना में ट्रांसफर करा लिए है। गोविंदा के खाता में 80 लाख और रविकांत मिश्रा के खाता में 85 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ। दोनों के खातों की डिटेल मंगाया गया है।

धोखाधड़ी किया
एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा ने दूसरे के बैंक एकाउंट खोलाकर छल और धोखाधड़ी किया है। दोनों अपने अलग-अलग बैंक एकाउंट में 80 और 85 लाख यानी 1 करोड़ 65 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन किया है। सुपेला थाना में दोनों के खिलाफ धोखधड़ी और अवैध तरीके से अकूत धन अर्जित करने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है।

You may also like