Friday, May 15, 2026
Home » Blog » Breaking News| मवेशी तस्करी मामले में सिपाही डिलेश्वर पठारे को भेजा जेल, आरोपी से बताई जा रही सांठगांठ

Breaking News| मवेशी तस्करी मामले में सिपाही डिलेश्वर पठारे को भेजा जेल, आरोपी से बताई जा रही सांठगांठ

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG Prime News

मुख्य आरोपी को अभी भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

CG Prime News@भिलाई. पाटन में पकड़ाए गौ तस्करी के मामले में सिपाही डिलेश्वर पठारे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के गुनाह में सिपाही की संलिप्तता बताई जा रही है। बता दें जैसे मौके पर पुलिस पहुंचीं आरोपी फरार हो गया। उसे बनाने में सिपाही की सांठगांठ बताई जा रहींहैं। पुलिस उसे अभी तक नहीं पकड़ पाई है। वह फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पाटन थाना प्रभारी ने बताया कि 10 सितम्बर को पाटन ग्राम फुंडा के फार्म हाउस में पकड़ाई मवेशी तस्करी केस का मुख्य आरोपी संजयगिरी गोस्वामी है। उसी के फार्म हाउस में बेजुबानों को ट्रक में ठूंसकर कत्लेखाना भेजा जा रहा था। इस केस की जांच में बात सामने आई है कि आरोपी संजयगिरी गोस्वामी के साथ पाटन थाना में पदस्थ आरक्षक डिलेश्वर पठारे की सांठगांठ थी। मामले में जब सीडीआर के एनालिसिस की गई। तब सिपाही की करतूत सामने आई। उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरक्षक डिलेश्वर पठारे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। वहीं इस मामले में फरार मुख्य सरगना की पुलिस तलाश कर रही है।

जानिए क्या है मामला

10 सितम्बर को पाटन थाना अंतर्गत ग्राम फुंडा में रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पेट्रोल पंप से 200 मीटर आगे फॉर्म हाउस में भैंस को जमाकर रखा गया है। उन्हें कत्लखाना ले जाने की तैयारी की जा रही है। जब पुलिस की टीम ने छापेमारी की तो मौके पर ट्रक मिला, जिसमें 5 भैसा, 38 भैस को ठुंसकर भरा गया था। उन्हें कटनी कत्लेखाना ले जाया जा रहा था। मौके पर आरोपी उत्तर प्रदेश निवासी इस्तगार अहमद उर्फ भूरा पिता अफरोज अहमद (48 वर्ष) को गिरफ्तार किया था। जिस फार्म हाउस में भैस और गायों को रख गया था। वह फार्म हाउस संजयगिरी गोस्वामी का बताया जा रहा है। वहीं बेजुबानों को कत्लेखाना भेज रहा था।

You may also like