Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » छत्तीसगढ़ में जादू-टोने के शक में हेड कांस्टेबल सहित परिवार के 5 लोगों की हत्या, आरोपियों ने लाठियों से पीट-पीटकर घर में ही मार डाला

छत्तीसगढ़ में जादू-टोने के शक में हेड कांस्टेबल सहित परिवार के 5 लोगों की हत्या, आरोपियों ने लाठियों से पीट-पीटकर घर में ही मार डाला

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@जगलदपुर. बस्तर संभाग के सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। गांव के ही लोगों ने हेड-कॉन्स्टेबल समेत परिवार के 5 लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, मामला कोंटा थाना क्षेत्र के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। बताया जा रहा है कि, इसी गांव के रहने वालों कुछ लोगों को पारिवारिक रूप से कुछ नुकसान हो रहा था। उन्हें शक था कि गांव का एक परिवार उनके ऊपर जादू-टोना कर रहा है। बतां दे कि 4 दिन पहले बलौदाबाजार में भी जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी।

घर में घुस कर दिया वारदात को अंजाम

रविवार को गांव के 5 लोग उस परिवार के घर में घुस गए। इसके बाद 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों पर लाठी-डंडे से वार करने लगे। बेरहमी से पिटाई के चलते पांचों लोगों ने घर में ही दम तोड़ दिया। गांव के कुछ लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । इसके बाद हत्या में शामिल सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस अफसरों का कहना है कि, जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

इन लोगों की हत्या की गई

मौसम कन्ना, उम्र 60 सालमौसम बुच्चा, उम्र 34 सालमौसम बिरी, पति मौसम कन्नामौसम अरजो, उम्र 32 सालकरका लच्छी, उम्र 43 साल

पकड़े गए 5 आरोपियों के नाम
सवलम कन्ना, उम्र 21 साल
सवलम लच्छा
कारम सत्यम, उम्र 35 साल
कुंजाम मुकेश, उम्र 28 साल
पोडिय़ाम एंका

You may also like