Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » CG में 8वीं की छात्रा से गैंगरेप, पुलिस ने 6 नाबालिग सहित 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सहेलियों के साथ बाजार से लौट रही थी तब उठा ले गए

CG में 8वीं की छात्रा से गैंगरेप, पुलिस ने 6 नाबालिग सहित 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सहेलियों के साथ बाजार से लौट रही थी तब उठा ले गए

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@सरगुजा. छत्तीसगढ़ में आठवीं की छात्रा से गैंगरेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। जशपुर-सरगुजा जिले के बॉर्डर पर 8वीं की छात्रा से 7 लोगों ने गैंगरेप किया है। पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र की 14 साल की छात्रा रविवार को अपनी 2 सहेलियों के साथ जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र में मुड़केला साप्ताहिक बाजार गई थी। वहां से तीनों शाम करीब 6.30 बजे घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में 3 नाबालिग मिले और उन्हें लड़कियों को रोक लिया। आरोपी लड़की को उठा ले गए। वारदात में 6 नाबालिग शामिल हैं।

पुलिस ने 7 को पकड़ा, 6 नाबालिग
सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने बताया कि मामले में 7 आरोपियों को सीतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बालिग और अन्य 6 आरोपी नाबालिग हैं। पीडि़ता कक्षा 8वीं की छात्रा और उसकी सहेलियों में एक 8वीं और एक 9वीं की छात्रा है। आरोपियों में से कुछ पीडि़ता की सहेलियों के पूर्व परिचित हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद सभी को आरोपी बनाया है। सीतापुर थाने में शून्य पर मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल जशपुर जिला है, इसलिए केस डायरी पत्थलगांव थाना भेजी जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

देर रात लौटी छात्रा
छात्रा के देर तक घर नहीं लौटने से परेशान परिजनों ने गांव में उसकी तलाश शुरू की। फिर सीतापुर थाने में गुमशुदगी की सूचना देने पहुंचे। इस बीच देर रात करीब एक बजे छात्रा घर पहुंची और मां को जानकारी दी। परिजन अगले दिन सोमवार को सीतापुर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। छात्रा की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि, राजापुर इलाके के आरोपियों ने छात्रा से दुष्कर्म किया है। छात्रा ने बताया कि आरोपी शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोल रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। वारदात के बाद छोड़कर भाग निकले।

You may also like