Home » Blog » CG पुलिस के दो कांस्टेबल भाईयों ने महादेव सट्टे की कमाई से बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी, पैनल से लेकर हवाला लेनदेन में शामिल, सब किया खाकी पहनकर, पढि़ए इनसाइड स्टोरी

CG पुलिस के दो कांस्टेबल भाईयों ने महादेव सट्टे की कमाई से बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी, पैनल से लेकर हवाला लेनदेन में शामिल, सब किया खाकी पहनकर, पढि़ए इनसाइड स्टोरी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. महादेव बुक एप ऑनलाइन सट्टे (Mahadev book app) की काली कमाई से दो सगे कांस्टेबल भाईयों ने करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाकर अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया। पिछले तीन साल में दोनों भाईयों ने सीजी पुलिस (Chhattisagrh Police) की खाकी पहनकर न सिर्फ महादेव बुक एप का पैनल ऑपरेट किया बल्कि हवाला लेन देन में भी शामिल रहे। इस बात की तीन साल तक पुलिस विभाग को भनक तक नहीं लगी। दोनों भाईयों के गिरफ्तार होने के बाद ऑनलाइन सट्टा किंग से जुड़ी काली सच्चाई अब सामने आने लगी है। शुक्रवार को महादेव सट्टा केस में गिरफ्तार निलंबित कांस्टेबल सहदेव यादव को ईओडब्ल्यू रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। इस दौरान ईओडब्ल्यू सहदेव की रिमांड मांगेगी।

महादेव सट्टे से की अवैध कमाई
ईओडब्ल्यू की टीम ने सहदेव को बुधवार रात राजनांदगांव के सोमनी ढाबे से हिरासत में लिया था। रायपुर में पूछताछ के बाद गुरुवार को उसकी गिरफ्तारी की। महादेव सट्टे की अवैध कमाई से निलंबित सिपाही सहदेव यादव ने कई प्रॉपर्टी बनाई है। उन पैसों से जमीन से लेकर शेयर मार्केट तक में निवेश किया। सहदेव ने सट्टे के पैसे से खुद के लिए जमीन और गाड़ी खरीदी। ईओडब्ल्यू ने उसकी इनोवा कार जब्त कर ली है। पिछले कई महीने से सहदेव प्रदेश से बाहर था। वह दो-तीन दिन पहले ही मुंबई से लौटा था। चर्चा है कि वह 5-6 करोड़ कैश लेकर लौटा था। हालांकि ईओडब्ल्यू की टीम को उसके पास कैश नहीं मिला है।

दो करोड़ रुपए फ्रीज किए
निलंबित कांस्टेबल सहदेव यादव जेल में बंद कांस्टेबल भीम सिंह यादव का छोटा भाई है। जो लंबे समय से फरार चल रहा था। दोनों भाई महादेव ऐप का पैनल ऑपरेट करते थे। मिली जानकारी के अनुसार सहदेव ऑनलाइन बुक के प्रमोटर्स सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी के संपर्क में रहकर हवाला लेनदेन में शामिल था। वह पिछले 3 साल से महादेव ऑनलाइन बुक का पैनल ऑपरेट कर रहा था। इसका एक पैनल पटना (बिहार) में संचालित था। इसकी निशानदेही पर 11 बैंक खातों में जमा करीब 2 करोड़ रुपए फ्रीज किए गए हैं।

You may also like