Sunday, May 17, 2026
Home » Blog » दुर्ग जिले में अभिनव पहल, 12 जुलाई को जिलेभर में रोपा जाएगा एक पेड़ मां के नाम, सेल्फी खींचकर भेजेंगे तो मिलेगा ईनाम

दुर्ग जिले में अभिनव पहल, 12 जुलाई को जिलेभर में रोपा जाएगा एक पेड़ मां के नाम, सेल्फी खींचकर भेजेंगे तो मिलेगा ईनाम

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले में 12 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम रोपा जाएगा। जिले के प्रत्येक आांगनबाड़ी केन्द्रों में पोषणवाटिका के साथ ही समुदाय की महिलाओं और बच्चों में पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता लाने 12 को जल शक्ति से नारी शक्ति अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में ग्राम की महिला समूहों, महिला मंडल, ग्राम स्तर की महतारी वंदन योजना से लाभान्वित सभी महिलाओं को एकत्र कर पानी की महत्ता जैसे-स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, पानी का संचयन, रेनवाटर हार्वेस्टिंग के बारे में जानकारी दी जाएगी।

पानी बचाने दिए जाएंगे टिप्स
खराब पानी का अन्य उपयोग इत्यादि विषय पर जानकारी देकर प्रत्येक घरों में पानी के संचयन के लिए उपयुक्त व्यवहार परिवर्तन की कार्यवाही करेंगे और वृक्षारोपण कार्यक्रम कराया जाएगा। बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओं योजना के तहत व्यवहार परिवर्तन के लिए जन-समुदाय को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में 12 जुलाई को पांच फलदार वृक्ष का रोपण किया जाएगा। पौधा जिला प्रशासन के माध्यम से हार्टिकल्चर की नर्सरी या फिर वन विभाग, ग्राम पंचायत से संपर्क कर नि:शुल्क प्राप्त होगा।

कलेक्टर के नेतृत्व में चलेगा अभियान
दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास द्वारा एक पेड़ मां के नाम से साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं/कुपोषित बच्चों, गर्भवती/शिशुवती माताओं के घरों में फलदार पौधों के रोपण अभियान के तहत किया जाएगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ओं योजना के तहत बेटियों के नाम से भी वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। जिले भर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ओ योजना के तहत् वृक्षारोपण कर रही सेल्फी विथ बिटिया रानी कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा होना है।

सेल्फी भेजकर पाएं ईनाम
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अजय शर्मा ने बताया कि जिले के सभी पालकों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की गई है। वृक्षारोपण की सेल्फी 12 जुलाई को शाम 5 बजे तक dpodurg@gmail.com पर प्रेषित किये जा सकते है। वृक्षारोपण पर उत्कृष्ट 5 फोटोग्राफ्स को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

You may also like