Friday, February 13, 2026
Home » Blog » गली में खेलते-खेलते दो बच्चों की करंट लगने से मौत, दोनों मासूम जमीन पर एक बार जो गिरे तो फिर नहीं उठे

गली में खेलते-खेलते दो बच्चों की करंट लगने से मौत, दोनों मासूम जमीन पर एक बार जो गिरे तो फिर नहीं उठे

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में खेल-खेल में करंट की चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के शनिचराडीह गांव की है। जहां यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

फेंसिंग तार में प्रवाहित हो रहा था करंट
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब 4 बजे दो बच्चे घर के सामने गली में खेल रहे थे। इस दौरान गली में लगे खंभे के नीचे बाड़ी को फेंसिंग तार से घेरा गया है। खंभे का एक तार नीचे फेंसिंग तार को टच कर रहा था। जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। खेलते हुए बाड़ी में लगे फेंसिंग तार को रुद्र कुमार (5) ने छुआ, वह करंट की चपेट में आ गया। रुद्र को बचाने साथ खेल रहा गुलशन कुमार (4) पहुंचा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों बेहोश होकर जमीन पर पड़े हुए थे। जांजगीर-चांपा में करंट लगने से बच्चे की मौत।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
आसपास के लोग और परिजन बच्चों को बलौदा सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों को दोनों बच्चोंं को मृत घोषित कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने कहा कि दो बच्चों की करंट लगने से मौत की सूचना मिली थी। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

You may also like