Friday, March 6, 2026
Home » Blog » Big Breaking| विश्रामपुर से घूमने आए तीन युवकों से ग्लोब चौक पर साइड को लेकर विवाद, बाइक सवार दो नकाबपोशों ने चलाई गोली

Big Breaking| विश्रामपुर से घूमने आए तीन युवकों से ग्लोब चौक पर साइड को लेकर विवाद, बाइक सवार दो नकाबपोशों ने चलाई गोली

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
सीजी प्राइम न्यूज

फायरिंग में दो युवक घायल, श्रीशंकराचार्य अस्पताल में भर्ती

स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया

@CG Prime News

भिलाई. सरगुजा विश्रापुर से भिलाई घूमने आए तीन युवकों पर बाइक सवार नकाबपोश फायरिंग कर भाग गए। इस हमले में दो युवकों को गोली लगी। युवकों के दोस्त ने पुलिस की मदद से उन्हें श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल दोनों की स्थिति स्टेबल है। इधर बाइक सवार दो नकाबपोश और कार सवार दो अन्य की पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल इस फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि घटना मंगलवार व बुधवार दरमियानी रात करीब 1.30 बजे की है। सरगुजा विश्रामपुर से आदित्य, सुनिल और रमनदीप सिंह बाइक पर सवार होकर घुमने आए थे। रात को भिलाई में घुम रहे थे। सेक्टर-10 ग्लोब चौक के पास पहुंचे। जहां एक कार और बाइक पर चार युवक खड़े थे। बाइक सवार दोनों नकाब से चेहरे को ढका था। पीछे से साइड लेकर तीनों बाइक सवार निकले। उसी समय उनकी बाइक लड़खड़ाई। तब बाइक सवार नकाबपोश ने गाली दे दिया। सभी नशे में टुन्न थे। इधर एक बाइक पर सवार आदित्य, सुनिल और रमनदीप सिंह ने उसका विरोध किया। कार और बाइक से चारों उतरे और बाइक सवार दो युवक दनादन दो फायरिंग कर दी। गोली आदित्य और सुनिल को लगी। दोनों घायल हो गए। इधर कार और बाइक सवार मौके से फरार हो गए। तीसरा साथी रमनदीप सिंह ने घटना की जानकारी भिलाई नगर पुलिस को दी। पुलिस की मदद से दोनों को श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां उपचार किया जा रहा है। स्थिति को देखते हुए रायपुर हायर सेंटर रेफर करने की सूचना मिली है।

सप्ताहभर में दो बार गोली चली

छावनी के बाद अब भिलाई नगर थाना क्षेत्र में गोली चल गई। सप्ताहभर में यह दूसरी घटना है। शहर में गोली की घटनाएं चर्चा का विषय बनी हुई है। बेखौफ लोग खुलेआम गोली चलाने का दुस्साहस करने लगे है। जबकि उनकों पता होना चाहिए। इसका परिणाम भयावह होता है। फिलहाल दुर्ग पुलिस की टीम आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है। संदेहियों को क्राइम ब्रांच लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। इसमें भिलाई नगर थाना क्षेत्र का गुंडा बदमाश अमित जोश की संलिप्तता की बात सामने आ रही है। उसके साथ तीन अन्य साथी भी थे। जिसकी तलाश की जा रही है।

You may also like