Thursday, February 19, 2026
Home » Blog » वीआईपी ड्यूटी जा रहे ट्रैफिक जवानों ने घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल, समय पर मिला इलाज बची जान

वीआईपी ड्यूटी जा रहे ट्रैफिक जवानों ने घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल, समय पर मिला इलाज बची जान

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
सीजी प्राइम न्यूज



भिलाई. वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे ट्रैफिक जवानों ने मनवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल महिला को गोल्डन आवर्स में पहले अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद ड्यूटी पर रवाना हो गए। जहां उसका समय पर इलाज शुरू हुआ। ट्रैफिक जवानों की सूझबूझ से महिला का समय पर इलाज होने से उसकी जान बच गई।

वरिष्ठ आधिकारियों के निर्देश पर ट्रैफिक सहायक उप निरीक्षक सुशील पाण्डेय, आरक्षक रमेश चंद्राकर, सचिन सुरकार पावर हाउस से कुम्हारी क्षेत्र में व्हीआईपी ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। डबरापारा ओवर ब्रिज दुर्ग से रायपुर रोड के ऊपर दो बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई। इस दौरान एक महिला गंभीर अवस्था में सड़क पर तड़प रही थी। जवानों ने उसे देख लिया और तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए खुर्सीपार के नजदीक प्राइवेज अस्पताल ले गए। इस बीच उसके परिजनों को सूचना दी गई। साथ हाइवे पेट्रोलिंग-2 पहुंच गई। पहले तो महिला को प्राइवेट हास्पिटल प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद अच्छे उपचार के लिए परिजनों की सलाह पर बीएम शाह हास्पिटल में भर्ती कराया गया। हाईवे पेट्रोलिंग-2 की तत्काल मदद से महिला का समय पर इलाज शुरु हुआ, जिससे उसकी जान बच गई। ट्रैफिक डीएसपी सतीष कुमार ठाकुर ने जवानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हाइवे प्रेट्रोलिंग को और भी एक्टिव किया जाएगा। ताकि घायलों की समय पर मदद मिल सके।

You may also like