Monday, April 6, 2026
Home » Blog » Breaking: रायपुर से जगदलपुर जा रही महिंद्रा बस का टायर फटा, ड्राइवर, कंडक्टर की मौत, 10 से ज्यादा यात्री घायल, अनियंत्रित बस दुकान में घुसी

Breaking: रायपुर से जगदलपुर जा रही महिंद्रा बस का टायर फटा, ड्राइवर, कंडक्टर की मौत, 10 से ज्यादा यात्री घायल, अनियंत्रित बस दुकान में घुसी

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागंाव में शुक्रवार को एक यात्री बस का टायर फटने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना कोंडागांव के मांझी आठगांव की है। 45 यात्रियों से भरी महिंद्रा की बस रायपुर से जगदलपुर जा रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे 30 में यह हादसा हुआ है।

मौके पर मौत
मिली जानकारी के अनुसार टायर फटने से महिंद्रा बस अनियंत्रित होकर 2 दुकानों में जा घुसी। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।
हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को फरसगांव स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।

मच गई चीख-पुकार
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री जख्मी हैं, जिनमें महिला पुरुष भी शामिल हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like