Friday, March 6, 2026
Home » Blog » Breaking News| निर्विवाद चुनाव संपन्न कराने के बाद दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला नशे के खिलाफ एक्शन में, क्राइम ब्रांच ने दो गांजा सप्लायरों की तोड़ी कमर

Breaking News| निर्विवाद चुनाव संपन्न कराने के बाद दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला नशे के खिलाफ एक्शन में, क्राइम ब्रांच ने दो गांजा सप्लायरों की तोड़ी कमर

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
CG Prime News

2 क्विंटल गांजा के साथ महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा से लाकर जामुल थाना क्षेत्र में खपाया जा रहा था गांजा

भिलाई. निर्विवाद लोक सभा चुनाव संपन्न कराने के बाद दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला एक्शन मोड में नजर आ रहे है। उनकी सख्त हिदायत के बाद क्राइम ब्रांच टीम ने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा और दो दिन के अंतराल में दो बड़े गांजा तस्करों की चेन को तोड़ने में सफलता पाई है। जामुल थाना क्षेत्र से गांजा सप्लायर समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से 2 क्विंटल गांजा और एक मजदा ट्रक जब्त कर जामुल थाना को सौपा है। पुलिस आज मामले का खुलासा कर सकती है।

बता दें खुर्सीपार, नेवई , मोहन नगर, छावनी और वैशाली नगर थाना क्षेत्र में लगातार गांजा खपाने की शिकायत मिल रही थी। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने क्राइम ब्रांच टीम को नशे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि गांजा पुडि़या बेचने वाले से काम नहीं चलेगा। गांजा सप्लायरों की चेन को तोड़ना है। क्राइम एएसपी ऋचा मिश्रा ने अपनी टीम को एक्टिव किया। दो दिन के अंतराल में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरगना को पकड़ने में सफलता पाई। 14 किलो गांजा के साथ ओडिशा की महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। इसी कड़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए जामुल के घासीदास नगर में दबिश दी। जहां ओडिशा से 2 क्विंटल गांजा लेकर आए सप्लायर सोनू डहरिया को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही लोकल में 10 किलो रोज गांजा की बिक्री करने वाली महिला सरोजनी को गिरफ्तार किया। इस मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई। तब पता चला कि तीन सप्लायर दुर्ग क्षेत्र के शामिल है। उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। इस तरह गांजा तस्करी की बड़ी चेन को तोड़ने में दुर्ग पुलिस को सफलता मिली है।

रायगढ़ के रास्ते भिलाई पहुंचे

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सरगना ओडिशा से गांजा लाते है। उसे दुर्ग-भिलाई में खपा रहे थे। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि रायगढ़ क्षेत्र से ट्रक को लेकर घुसे है। लोकल रूट से भिलाई पहुंचे। इस लिए रास्ते में उन्हें पुलिस नहीं पकड़ सकी। छत्तीसगढ़ पुलिस की सारे चेक प्वाइंट धरे के धरे रह गए।

You may also like