Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » अनोखी चोरी, मिठाई व्यवसायी का लॉकर नहीं टूटा तो पूरी अलमारी घर से उठाकर ले गए चोर, 3 लाख कैश और लाखों के गहनों पर कर दिया हाथ साफ

अनोखी चोरी, मिठाई व्यवसायी का लॉकर नहीं टूटा तो पूरी अलमारी घर से उठाकर ले गए चोर, 3 लाख कैश और लाखों के गहनों पर कर दिया हाथ साफ

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक मिठाई व्यवसायी के घर अलमारी का लॉकर नहीं टूटा तो चोर पूरी अलमारी ही उठाकर घर से दूर ले आए। उसके बाद बड़े आराम से लॉकर तोड़कर उसमें से तीन लाख कैश और सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना पसान क्षेत्र की है। चोर मिठाई व्यवसायी गौरव गुप्ता के घर में सेंधमारी कर अंदर घुसे फिर अलमारी को अपने साथ काफी दूर ले गए, जहां उसे तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपए कैश और सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पसान थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शादी की तैयारी में जुटा था परिवार
पुलिस ने बताया कि मिठाई व्यवसायी गौरव गुप्ता मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद पति-पत्नी बच्चे समेत उसकी बहन कमरे में सभी सोने चले गए। जिस रूम में चोरी हुई वह रूम बाहर से बंद था। बुधवार सुबह उठने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। व्यवसायी अपनी बहन की शादी की तैयारी में जुटा हुआ था, जिसके लिए वह सोना-चांदी की जेवरात खरीद कर रखा हुआ था।

साढ़े तीन लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवर चोरी
चोर किचन में सेंधमारी कर पहले भीतर घुसे फिर भारी-भरकम अलमारी को बाहर निकालकर कुछ दूर ले गए। अलामारी के ताले को बड़े आराम से तोड़ा और लॉकर में रखे साढ़े तीन लाख रुपए नकदी रकम, सोने चांदी के जेवरात ले भागे। बताया जा रहा है कि चोरों ने लगभग दस लाख से ज्यादा की चोरी की है।

You may also like