Thursday, April 23, 2026
Home » Blog » फुफा ने छत से बच्ची को धक्का देकर गिराया, पैर फैक्चर

फुफा ने छत से बच्ची को धक्का देकर गिराया, पैर फैक्चर

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
सीजी प्राइम न्यूज

पत्नी को परेशान करने ससुराल गया था आरोपी

@CG Prime News
भिलाई. छत पर खेल रही बच्ची को रिश्तेदार फुफा ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया। अन्य बच्चे देखकर चिल्लाए तब वह भाग गया। पड़ोसियों की मदद से बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 307, 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

दुर्ग कोतवाली टीआई महेश ध्रुव ने बताया कि घटना 24 मई शाम करीब 6 बजे की है। चंडी मंदिर शिवपारा निवासी बी.एस.सी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा येशा मानिकपुरी ने शिकायत की कि वह अपनी बहन टीकेश्वरी मानिकपुरी, बुआ की लड़की जान्हवी सोनी और दादा प्रकाश दास मानिकपुरी के साथ घर पर थी। उसी समय सगा फुफा वी संतोष आचारी नशे की हालत में घर पहुंचा। बुआ और पापा को पूछने लगा। उन्हें कुछ बताती उससे पहले अश्लील गाली देकर जान से मारने की धमकी देने लगा और बांस का डंडा लेकर सभी को दौड़ाने लगा। उसके पास में चाकू भी था। उसकी सभी बहने डर कर भागने लगी। अपनी जान बचाने छत पर चली गईं। बुआ की बेटी जान्हवी सोनी पड़ोसी की छत पर कूद गई। उसकी छोटी बहन टीकेश्वरी मानिकपुरी को वी संतोष आचारी ने पकड़ लिया। उसकी हत्या करने के नियत से छत से धक्का दे दिया। छत से गिरने के कारण टीकेश्वरी मानिकपुरी के सिर, कमर, पैर में गंभीर चोट आई। पैर फैक्चर हो गया है। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

You may also like